सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मंगल कमल रोहतक से पंचकमल पंचकूला में 6 अप्रैल को शिफ्ट होगा भाजपा प्रदेश कार्यालय, हवन-पूजन के साथ होगी शुरुआत : सुरेंद्र पूनिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत वरिष्ठ नेता रहेंगे उपस्थित

हरियाणा के 20 हजार 629 बूथों पर धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस : सुरेंद्र पूनिया

चंडीगढ़, 4 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी 6 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इसी दिन भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी मंगल कमल रोहतक से पंचकमल पंचकूला में शिफ्ट हो जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को ‘‘पंच कमल’’ कार्यालय भाजपा का मुख्यालय होगा। श्री पूनिया ने कहा कि 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम बड़े नेता पार्टी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि डा. मंगल सेन के निधन के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय की शुरूआत रोहतक से हुई थी। इससे पहले चंडीगढ़ में ही भाजपा का प्रदेश कार्यालय था। अब संगठन ने पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय को प्रदेश कार्यालय के रूप में बदलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से पंचकमल कार्यालय से ही पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशासनिक गतिविधियां चलेंगी।
सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस को पार्टी हरियाणा में धूमधाम से मनाएगी। पार्टी ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सभी बूथों पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन भी होंगे।

संबंधित समाचार

T20 WC के सेमीफाइनल मैचों को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और मार्च को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान कर दिया है।T20...

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां नहीं माना जाता ग्रहण, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहता है दरबार

मंगलवार को होने वाले चंद्रगहण को देखते हुए देशभर में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होंगे। हालांकि, विश्व का एक मंदिर ऐसा भी है जहां...

PM मोदी ने YouTube पर हासिल किया बड़ा मुकाम, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं। बता दें कि वे यूट्यूब पर विश्व स्तर पर सबसे...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img