सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाई लाडली बहना योजना की मासिक राशि, अब मिलेंगे इतने रुपये

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत मासिक राशि को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि लाभार्थियों को अब कितने रुपये मिलेंगे
।मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में जारी लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता की राशि को बढ़ा दिया है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को ये फैसला किया है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अब लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि योजना के तहत करीब 1.26 करोड़ से ज्यादा महिला लाभार्थियों को इस महीने से बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।कितना आएगा कुल खर्चा?
एक सरकारी अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने के बाद राज्य सरकार पर 1793.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसके साथ ही साल 2025-2026 में लाडली बहना योजना के लिए कुल अनुमानित व्यय बढ़कर 20,450.99 करोड़ रुपये हो गया है।

सीएम मोहन ने किया था ऐलान
सरकार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि “मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल ने लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने को मंजूरी दी।” आपको बता दें कि इससे पहले सीएम मोहन यादव ने 12 अक्तूबर 2025 को मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक समारोह के दौरान जानकारी दी थी कि आगामी भाई दूज और दिवाली त्योहार महिलाओं के लिए अच्छी खबर लेकर आएंगे क्योंकि लाडली बहना योजना के तहत सहायता में वृद्धि की जाएगी।

कब शुरू हुई थी लाडली बहना योजना?
आपको बता दें कि लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से 10 जून, 2023 को की गई थी। तब इस योजना के तहत सहायता राशि 1000 रुपये की थी। सरकार ने सितंबर 2023 में ही इसे संशोधित कर 1,250 रुपये कर दिया था। इस योजना को मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए चुनावी बाजी पलटने वाला माना जाता है।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img