सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

लखनऊ T20 मुकाबला रद होने से टीम इंडिया को मिला डायरेक्ट फायदा

लखनऊ में होने वाला भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौ​था टी20 इंटरनेशनल मैच खराब मौसम के कारण नहीं हो पाया। इससे टीम इंडिया एक तरह से फायदे में ही रही है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के अब तक चार मैच हो चुके हैं। वैसे चौथा मुकाबला खराब मौसम के कारण रद कर दिया गया है। लखनऊ में होने वाले मुकाबले की सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। इस मैच के रद होने से टीम इंडिया का फायदा हो गया है। वहीं बात अगर साउथ अफ्रीका की करें तो इस टीम की उम्मीदों पर एक तरह से पानी फिर गया है।

अब टीम इंडिया नहीं हारेगी ये सीरीज, जीत का पूरा चांस
दरअसल भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में कुल पांच मैच होने हैं। अब केवल एक ही मैच बाकी है। जो तीन मैच अब तक खेले गए हैं, उसमें से दो मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं, वहीं एक में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। यानी चार मैच के बाद अब तक भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाए हुए है। अब आखिरी मैच भी अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी, लेकिन अगर हार भी मिली तो भी बराबरी पर खत्म होगी। यानी आखिरी मैच जीतकर भी साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज अपने नाम नहीं कर पाएगी, वहीं टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा करने का शानदार मौका है।

कई बार निरीक्षण के बाद रद किया गया लखनऊ का मैच
लखनऊ में होने वाला मैच भले ना हो पाया हो, लेकिन इससे टीम इंडिया को डायरेक्ट फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। लखनऊ में सारी तैयारी थी, ठीक साढ़े छह बजे टॉस होना था और सात बजे से मैच शुरू होना था, लेकिन जबरदस्त फॉग की वजह से पहले टॉस का टाइम बढ़ाया गया। करीब आधे आधे घंटे के अंतराल पर अंपायर्स ने चार से पांच बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन जब लगा कि मैच होने की कोई स्थिति नहीं बन रही है, त​ब मैच को रद कर दिया गया।

अब 19 दिसंबर को खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला
अब अगर अगले मैच की बात की जाए तो ये मैच 19 दिसंबर यानी शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें आज ही लखनऊ से अहमदाबाद पहुंच जाएंगी। इसी मैच से सीरीज का परिणाम भी तय होगा। इस बीच संभावना है कि अहमदाबाद वाला मैच हो जाएगा, इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन मैच के दिन वहां का मौसम कैसा रहता है, काफी कुछ इसी पर निर्भर करता है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img