सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भगवान परशुराम का जीवन सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

भगवान परशुराम कर्म, शौर्य और ज्ञान के अद्वितीय प्रतीक हैं : बड़ौली

आतंकवाद को कुचलना मोदी सरकार का संकल्प है : बड़ौली

चंडीगढ़, 30 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सनातन धर्म की रक्षा और समाज में न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा है। भगवान परशुराम कर्म, शौर्य और ज्ञान के अद्वितीय प्रतीक हैं। ये बातें श्री बड़ौली बुधवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण उत्थान समिति (रजि.) सोनीपत द्वारा संतोष गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष पंडित मुकेश शर्मा ने की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सात चिरंजीवियों में से एक हैं। वे अपने अनुयायियों को शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी देते थे। श्री बड़ौली ने कहा कि आज पूरा देश भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद के समूल नाश और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहा है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव किए हर वर्ग का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। पारदर्शी नीतियों से लोगों का जीवन सरल बना है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार हर नागरिक के सपनों को संकल्पित होकर पूरा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का मकसद हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है।
श्री बड़ौली ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा पर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है। पहलगाम में आतंकियों ने कायरतापूर्वक हमला करके हमारे नागरिकों की हत्या की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सशक्त और निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं उसका जनता ने भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कुचलना ही मोदी सरकार का संकल्प है।
कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा स्पीकर पंडित कुलदीप शर्मा, चेयरमैन भारत शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने समिति की मांग पर पं श्री राम शर्मा चौक के नवीनीकरण का आश्वासन दिया और जीटी रोड के आस-पास ब्राह्मण उत्थान समिति को जगह देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर बिहार के प्रदेश मंत्री सरोज झा, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, ऋषिकुल विद्यापीठ के चेयरमैन एसके शर्मा, अशोक भारद्वाज, बबीता त्रिभुवन कौशिक, डा ओम प्रकाश आत्रे, नरेंद्र भारतीय, राकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्रवण कौशिक, पंडित उमेश शर्मा, एडवोकेट रविंद्र शर्मा, राजेश शर्मा , राजेश वत्स समेत सैकड़ों प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img