सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

विधान सभा एआरओ की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

चंडीगढ़, 30 अप्रैल
हरियाणा विधानसभा सचिवालय में सेवारत सहायक स्वागत अधिकारी जगदीप सिंह ढांडा बुधवार को सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर सचिवालय की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व उपाध्यक्ष चौ. अकरम खान व बड़ी संख्या में सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जगदीप सिंह के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। कल्याण ने कहा कि जगदीप सिंह ने अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं विनम्र स्वभाव से सचिवालय को सेवा दी है। उन्होंने 41 वर्षों तक इस सचिवालय में अपनी सेवाएं दीं है। उनके सेवाकाल की समर्पण भावना सराहनीय रही हैं।
फोटो कैप्शन :
हरियाणा विधानसभा सचिवालय में एआरओ जगदीप सिंह ढांडा की सेवानिवृत्ति के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व उपाध्यक्ष अकरम खान और अधिकारी गण।

हरियाणा विधानसभा की नव गठित कमेटियों की बैठक 2 मई को हरियाणा निवास में
चंडीगढ़, 30 अप्रैल
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 2 मई को विधान सभा की नवगठित समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में सुबह 11:00 बजे होगी।
इस बैठक का उद्देश्य नवगठित समितियों के कार्यों, जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना है ताकि विधानसभा की समितियां प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें तथा जनहित के मुद्दों पर ठोस अनुशंसाएं प्रस्तुत की जा सकें।
विधान सभा अध्यक्ष इस अवसर पर समितियों की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं संसदीय मर्यादाओं को लेकर चर्चा करेंगे, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके और लोकहित के कार्यों को साधा जा सके।
फोटो कैप्शन :
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img