सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, चहल और वॉर्न को एक साथ छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में बल्ले से विराट कोहली ने और गेंद के साथ कुलदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस मुकाबले में 4 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे और इस दौरान उन्होंने शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

कुलदीप यादव ने शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल को छोड़ा पीछे
दरअसल कुलदीप यादव अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में चार बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न और भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम था। दोनों ही स्पिनर ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपने करियर में 3-3 बार चार विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। लेकिन अब कुलदीप यादव ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कुलदीप के पास ब्रेट ली और वकार यूनिस को पीछे छोड़ने का मौका
वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बार ज्यादा बार चार विकेट हॉल वाली ऑवरआल गेंदबाजों की लिस्ट में कुलदीप यादव ने अब श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है। इस खास लिस्ट में सिर्फ वकार यूनिस और ब्रेट ली उनसे आगे हैं। अगर कुलदीप अगले दो मैच में भी चार विकेट हॉल लेने में कामयाब रहते हैं तो वह वकार यूनिस और ब्रेट ली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

पहले वनडे मैच में कुलदीप का प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कुलदीप की गेंदबाजी की बात करें तो वहां उन्होंने 10 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में उन्होंने सबसे पहले टोनी डी जोरजी को आउट किया, जिन्होंने 39 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने मार्को जेनसेन और मैथ्यू ब्रीट्जके को 34वें ओवर में तीन गेंदो के अंदर पवेलियन भेज दिया। जेनसेन ने 39 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं ब्रीट्जके ने 72 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने प्रेनेलन सुब्रायन को भी आउट किया। उन्होंने 17 रन का योगदान दिया।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img