सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि भवन, नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि भवन, नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस
भागलपुर (बिहार) में 24 फरवरी को देशव्यापी वृहद किसान सम्मान समारोह- शिवराज सिंह
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होगा किसान सम्मान समारोह
24 फरवरी को 19वीं किस्त में 22,000 करोड़ रु. किसानों को उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे
9.80 करोड़ किसानों को “पीएम किसान” की राशि प्रधानमंत्री जी ट्रांसफर करेंगे- शिवराज सिंह
23 फरवरी को बिहार में मखाना उत्पादक किसानों से तालाबों के किनारे चर्चा करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
प्रधानमंत्री दुग्ध उत्पाद संयंत्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रेल लाइन, रेलवे ओवरब्रिज का कार्यक्रम भी संपन्न करेंगे
नई दिल्ली, 21 फरवरी 2025, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) की 19वीं किस्त में 22,000 करोड़ रुपए की राशि देशभर के लगभग 9.80 करोड़ किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में किसानों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी “पीएम किसान” की यह राशि भागलपुर (बिहार) में आयोजित वृहद कार्यक्रम- किसान सम्मान समारोह के मंच से ट्रांसफर करेंगे। श्री शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम किसान की 18वीं किस्त में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के खातों में 20,665 करोड़ रु. दिए गए थे।
पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्पादन बढ़े, उत्पादन लागत घटे, उत्पादन के ठीक दाम मिले, फसलों के नुकसान की भरपाई हो, कृषि का विविधीकरण हो, प्राकृतिक खेती जैसे मिशन के अभियान सफल हो, लागत घटे, इसके लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वर्ष 2019 में प्रारंभ की थी। कोई पात्र किसान छूट गया है तो उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया कृषि मंत्रालय चलाता रहा है।

श्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। 2019 से पहले ऐसी कोई योजना नहीं थी। कांग्रेस ने सरकार चलाई, लेकिन किसानों के खाते में सीधे सहायता देने का काम कभी नहीं किया। इस योजना के तहत 6 हजार रु. तीन किश्तों में सीधे दिए जाते हैं। अभी तक लगभग 3.46 लाख करोड़ रु. किसानों के खातों में डाले गए हैं। 19वीं किश्त जारी होते ही कुल 3.68 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छोटे किसानों को बोवनी के समय खाद-बीज की दिक्कत होती थी, उन्हें ब्याज पर राशि कर्ज लेकर जरूरतें पूरी करना पड़ती थी। अब कृषि संबंधित जरूरी खर्च इस निधि से किसान पूरा करते है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) ने पीएम किसान स्कीम का स्वतंत्र अध्ययन किया है, जिसमें पता चला कि इस योजना के तहत प्राप्त धनराशि ने किसानों की ऋण बाधाओं को दूर करने में मदद की है। किसानों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है।


केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि भागलपुर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के साथ बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ़ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित मंत्रीगण भाग लेंगे। इसका आयोजन केवल बिहार में नहीं होगा, बल्कि इसका देशभर में हर स्तर पर आयोजन हो रहा है। ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर राज्य सरकारें आयोजन करेगी। 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में भी आयोजन होगा। राज्यों के कृषि मंत्री और सांसदगण व विधायकगण भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले हैं। इसका सीधा प्रसारण डीडी किसान, माय गव पर वेबकास्ट, यूट्यूब, फ़ेसबुक और देशभर के 5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर पर भी किया जाएगा। लगभग ढाई करोड़ किसान भौतिक और वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
श्री शिवराज सिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर अधिकतम 3 लाख रुपये किसान को मिलते थे, अब वो सीमा बढ़ाकर 5 लाख रु. कर दी गई है। हमने पात्र किसानों को लाभ मिले, इसके लिए हमने लगातार अभियान चलाया है। इस तरह की अनेक योजनाएं देश के किसानों के हित में चलाई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी इस कार्यक्रम के अतिरिक्त भागलपुर में कुछ और कार्यक्रम सम्पन्न करेंगे। बिहार के बरौनी में बरौनी डेयरी द्वारा एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी दूध प्रसंस्करण की क्षमता लगभग 2 लाख लीटर है। ये पशुपालन व डेयरी विभाग का कार्यक्रम है। मोतीहारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी करेंगे। इसके अतिरिक्त, एक रेल लाइन 36.45 किमी, जिसकी लागत 526 करोड़ रुपये है, रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
श्री शिवराज सिंह ने बताया कि बिहार की प्रमुख फसल है मखाना। मखाना उत्पादकों को ऊर्जा मिले, इसके लिए मखाना बोर्ड स्थापित करने का फैसला लिया गया है। मैं 23 फरवरी को बिहार पहुंचुगा, सीधा इन उत्पादकों से चर्चा करूंगा व मखाना उत्पादक किसानों को और कैसे सुविधा दे सकते हैं, उनकी समस्याएं दूर करने के लिए सीधे चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि चर्चा किसी हॉल में नहीं, बल्कि तालाबों के किनारे ही करेंगे।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img