सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कोटक बिज़लैब्स ने भारत में 75 से अधिक साहसी स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने के लिए सीज़न 2 शुरू किया

मुंबई, 10 अक्टूबर, 2025: आज कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने कोटक बिज़लैब्स एक्सेलरेटर प्रोग्राम का दूसरा सीज़न शुरू किया। यह प्रोग्राम इसके मुख्य सीएसआर अभियान के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अरली स्टेज के स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, बाजार की पहुँच और पूंजी उपलब्ध कराना है।

सीज़न 2, अक्टूबर 2025 से नवंबर 2026 तक चलेगा। इसमें भारत के 75 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान किया जाएगा, जो डीप-टेक, सस्टेनेबिलिटी, क्लीन एनर्जी, फिनटेक, डिजिटल टेक्नोलॉजी, एडटेक, एग्रीटेक और हैल्थटेक पर केंद्रित होगा। इस प्रोग्राम का विस्तार उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पश्चिमी भारत और मध्य भारत में हो रहा है। आईआईटी दिल्ली का फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) इसका नया इनक्यूबेशन पार्टनर है। अन्य इनक्यूबेशन पार्टनर आईआईएमए वेंचर्स, एनएसआरसीईएल – आईआईएम बैंगलोर और टी-हब हैं। वेंचर्स के चयन और एक्सेलरेशन सपोर्ट का काम इनक्यूबेटर्स द्वारा संभाला जाएगा।

कोटक महिंद्रा बैंक के हेड-सीएसआर एवं ईएसजी, हिमांशु निवरसरकर ने कहा, ‘‘कोटक ने सदैव से भारत में उद्यमिता की भावना को अपना सहयोग देने में यकीन किया है। हम केवल मेट्रो शहरों में नहीं, बल्कि टियर 2 और टियर 3 शहरों के उद्यमों को भी सहयोग देते हैं, जहाँ इनोवेशन का विकास हो रहा है। कोटक बिज़लैब्स एक्सेलरेटर प्रोग्राम के सीज़न 2 के साथ हम उन उद्यमियों को मदद देने की अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार कर रहे हैं, जो बड़े सपने देखकर साहसी निर्माण करते हैं।’’

रोहित भसीन, हेड ऑफ एफ्लुएंट, एनआरआई, बिज़नेस बैंकिंग एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा, ‘‘कोटक बिज़लैब्स हमारा आगे बढ़ने का तरीका है। यह उन साहसी उद्यमों को सशक्त बनाने का मिशन है, जो भारत के भविष्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हमारा मानना है कि जब आप सही इरादे के साथ सही विचारों को अपना सहयोग देते हैं, तो अविश्वसनीय परिवर्तन होते हैं। यही हमारे सिद्धांत, ‘हौसला है तो हो जाएगा’ की भावना है।’’

एनएसआरसीईएल के सीईओ, आनंद श्री गणेश ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर कोटक महिंद्रा बैंक के साथ साझेदारी करके उत्सहित हैं। कोटक बिज़लैब्स के सीज़न 2 की मदद से हम भारत में गतिशील स्टार्टअप परिवेश को सशक्त बना रहे हैं। विभिन्न सेक्टरों के उभरते हुए स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, बाजार की पहुँच और पूंजी उपलब्ध करवाकर यह अभियान मेट्रो के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी परिवर्तनकारी इनोवेशन को गति प्रदान करेगा। एनएसआरसीईएल में हमारा मिशन उन साहसी उद्यमियों को बढ़ावा देने के कोटक के लक्ष्य के अनुरूप है, जो भारत के विकास में मदद करने वाले प्रभावशाली समाधानों का निर्माण करते हैं।’’

चिंतन बख्शी, पार्टनर इन्क्यूबेशन, आईआईएमए वेंचर्स ने कहा, ‘‘कोटक बिज़लैब्स सबसे खास इसलिए है क्योंकि यह टियर 2 और टियर 3शहरों में उन उद्यमों को सहयोग प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है, जो सबसे मुश्किल सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौतियों को हल करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं। आईआईएमए वेंचर्स के साथ साझेदारी में यह प्रोग्राम गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के स्टार्टअप्स को विभिन्न प्रकार का सहयोग देने के लिए तैयार किया गया है। यह उन्हें स्थानीय एंजेल निवेशकों और एचएनआई के सहयोग के लिए चार शहरों में मंच, आईआईएमए में गहन बूटकैंप और संरचनाबद्ध मेंटरिंग एवं टेक्निकल सहायता उपलब्ध कराएगा।’’

कोटक बिज़लैब्स एक्सेलरेटर प्रोग्राम के सीज़न 1 में 32 उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को एग्रीटेक, क्लाईमेट टेक, फिनटेक, एडटेक,हैल्थकेयर, स्वदेशी कला एवं शिल्प, क्लीनटेक और सस्टेनेबिलिटी में अपने आधुनिक समाधानों के लिए अनुदान दिया गया। ये वेंचर्स पहले से नौकरियों का सृजन कर रहे हैं, फौलो-ऑप पूंजी प्राप्त कर रहे हैं और उद्देश्य एवं कुशलता के साथ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल कर रहे हैं। सीज़न 1 की सफलता से कोटक को अपने इस अभियान का विस्तार करने की प्रेरणा मिली, जिससे सीज़न 2 में इस प्रोग्राम के लक्ष्य एवं पहुँच का विस्तार हुआ।

टी-हब के सीईओ कविकृत ने कहा, ‘‘कोटक के परिणाम-केंद्रित इस प्रोग्राम ने सीएसआर और स्टार्टअप्स के बीच संपर्क के तरीके में परिवर्तन लाया है। टी-हब के साथ निर्माण करने वाले उद्यमियों ने मेंटर्स के साथ काम करके अपने विकास की योजनाओं में सुधार लाया, पूंजी को क्षमता निर्माण और प्रोग्राम के विकास में लगाया और अपने उत्पाद को बाजार के अनुरूप बनाया। अगले समूह के लॉन्च के साथ हम स्टार्टअप्स, कोटक और टी-हब के बीच इस साझेदारी का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं।’’

एफआईटीटी आईआईटी दिल्ली के एमडी, डॉ. निखिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘एफआईटीटी आईआईटी दिल्ली में हम साहसी, इनोवेशन पर आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। हम उन्हें अपने वैश्विक लक्ष्य का विस्तार करने और गहरा सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने में मदद करेंगे क्योंकि हमारा मिशन कोटक के इस विश्वास पर केंद्रित है कि ‘हौसला है तो हो जाएगा’।’’

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश है। कोटक बिज़लैब्स एक्सेलरेटर प्रोग्राम उन उद्यमियों के लिए मेंटरशिप, बाजार की पहुँच और सीड कैपिटल की कमी को पूरा करने के लिए मजबूत स्थिति में है, जो पारंपरिक वेंचर कैपिटल (वीसी) के दायरे से बाहर हैं।

कोटक बिज़लैब्स एक्सेलरेटर प्रोग्राम कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड का एक सीएसआर अभियान है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img