सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रात के अंधेरे में अगवा कर बच्ची से दरिंदगी, राज खुलने के डर से रिश्तेदार ने नहर में फेंका; मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक सात साल की बच्ची से रेप और हत्या का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के एक नाबालिग रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है।मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के ही एक 17 वर्षीय नाबालिग रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।
बच्ची को अगवा कर ले गया
पुलिस के अनुसार, यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 25 जनवरी की रात जब बच्ची का परिवार सो रहा था, तब आरोपी उसे घर से अगवा कर पास की इंदिरा सागर नहर पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसे नहर में फेंक दिया। डूबने के कारण बच्ची की मौत हो गई।
नहर से बच्ची का शव किया गया बरामद
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय निवासियों की सूचना पर 26 जनवरी को नहर से बच्ची का शव बरामद किया गया था। रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है और मौत का कारण डूबना बताया गया है।
आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया
संदेह के आधार पर जब 17 वर्षीय रिश्तेदार से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार नाबालिग आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img