सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा करनाल, ब्यूटी पार्लर और मकान पर फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग

करनाल में एक ब्यूटी पार्लर और मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।करनाल के फसर गांव में आधी रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक ब्यूटी पार्लर और उसके ऊपर बने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 4 से 5 राउंड गोलियां चलाकर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात बदमाश सीधे पार्लर के बाहर पहुंचे और बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। पहले गोलियां ब्यूटी पार्लर की तरफ चलाई गईं, फिर ऊपर बने घर की ओर निशाना साधा गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों की लाइटें जल उठीं और लोग सहमे हुए घरों से बाहर निकल आए।
बदमाशों ने मकान और ब्यूटी पार्लर को बनाया निशाना
जिस मकान को निशाना बनाया गया, वह बलकार लता का बताया जा रहा है। घटना के समय घर में बलकार की मां राजपति और पत्नी सीमा मौजूद थीं। नीचे की दुकान ब्यूटी पार्लर के लिए किराए पर दी गई है, जिसे नीता नाम की महिला चलाती हैं। विदेश में है मकान मालिक जानकारी के अनुसार, मकान मालिक बलकार करीब तीन साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। बताया जा रहा है कि इस सफर पर उसने लगभग 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए थे। फिलहाल वह अमेरिका में ड्राइवर का काम करता है, जबकि उसका बड़ा भाई गांव में ही रहता है।
पुरानी रंजिश या फिरौती से जुड़ा मामला? जांच में जुटी पुलिस
परिवार और पार्लर संचालिका नीता का कहना है कि अभी तक किसी तरह की पुरानी रंजिश या फिरौती से जुड़ा मामला सामने नहीं आया है। अचानक हुई इस वारदात से घर की महिलाएं बेहद डरी हुई हैं और देर रात तक घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। इलाके में पहली ऐसी वारदात स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में इस तरह की फायरिंग की यह पहली घटना है। रात के सन्नाटे में गोलियों की आवाज से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बुरी तरह घबरा गए। वारदात के बाद से मोहल्ले में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास से खाली खोखे बरामद किए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस...

हरियाणाः NSS कैंप के दौरान छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने की अश्लील हरकत, परिजनों ने सिखाया सबक; जेल भेजा गया आरोपी

हरियाणा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। स्कूल की छात्रा की शिकायत पर प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार...

बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, अकाली दल खुश, AAP नेता बोले- ‘उन्हें पक्का सजा होगी’

विक्रम सिंह मजीठिया को कई शर्तों पर जमानत मिली है। उनके खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज है। इसके साथ ही एनडीपीसी...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img