सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मध्य प्रदेश में जंगलराज चरम पर है: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में जंगलराज चरम पर पहुंच गया है। निर्दोष नागरिकों की हत्याएं, पुलिस पर हमले और अपराधियों का खुला मनोबल अब आम बात हो गई है। कैमोर (कटनी) में दिनदहाड़े भाजपा नेता नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या, गुना के गणेशपुरा में बीजेपी नेता महेंद्र नागर द्वारा किसान रामस्वरूप धाकड़ की निर्मम हत्या, जबलपुर में पति-पत्नी का डबल मर्डर, सिंगरौली में मोबाइल चोरी के नाम पर सार्वजनिक सजा और पन्ना में गैर-इरादतन हत्या के आरोपी पंचम यादव द्वारा पुलिस दल पर कुल्हाड़ियों से हमला—ये घटनाएं सत्ता की नाकामी का जीता-जागता प्रमाण हैं। क्या अब भाजपा के अपने नेता भी ‘जुल्म के जंगलराज’ का शिकार हो रहे हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और गृह मंत्री के रूप में विफल साबित हो चुके हैं। गुना से पूरे देश गूंज रही पीड़ितों की आवाज को अनदेखा कर सत्ता अपराधियों के साथ खड़ी हो गई है। पन्ना में पुलिसकर्मियों को कुल्हाड़ियों से ललकारकर भागना पड़ना और थानेदार-कॉन्स्टेबल को बंधक बनाना दर्शाता है कि कानून-व्यवस्था की लगाम पूरी तरह ढीली पड़ चुकी है। निर्दोष किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है। सत्ता की आनंद-मग्न नींद कब टूटेगी?

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा,
“भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। वैधानिक साक्ष्य स्पष्ट बता रहे हैं कि सत्ता का हाथ अपराधियों के कंधे पर है। हम मांग करते हैं कि इन सभी घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषी नेताओं पर कार्रवाई की जाए और गृह मंत्री इस्तीफा दें। जनता अब इस असफल व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और आंदोलन की तैयारी में है।”

कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश की जनता से अपील करती है कि इस जंगलराज के खिलाफ एकजुट हों। सत्ता को जागना ही होगा, वरना लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img