सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

जो रूट ने हासिल किया एक और कीर्तिमान, अब सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ इतने रन दूर

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट इस वक्त शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बना लिए हैं।जो रूट का बल्ला इस वक्त टेस्ट फॉर्मेट में आग उगल रहा है। सिडनी में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। इस मैच में वह अब तक 150 रन की पारी खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई भी गेंदबाज इस पारी में उन्हें परेशान नहीं कर पाया है। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी 17वीं 150+ रन की पारी है। इस मामले में उन्होंने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।
जो रूट से आगे हैं ये चार खिलाड़ी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150+ रनों का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने टेस्ट में 20 बार 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली थी। वहीं ब्रायन लारा और कुमार संगकारा ने ये कारनामा 19 बार किया था। डॉन ब्रैडमैन ने 18 बार टेस्ट में 150+ रनों की पारी खेली थी। इसके बाद जो रूट का नाम है। उन्होंने 17 बार ये कारनामा किया है। वहीं जयवर्धने ने 16 बार ये कारनामा किया था। रूट से आगे अब सचिन, लारा, संगकारा और डॉन ब्रैडमैन हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 150+ रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज20 – सचिन तेंदुलकर
19 – ब्रायन लारा
19 – कुमार संगकारा
18 – डॉन ब्रैडमैन
17 – जो रूट
16 – महेला जयवर्धने
15 – रिकी पोंटिंग
जो रूट के पास सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने टेस्ट में 200 मैचों में 15921 रन बनाए थे। वहीं जो रूट अब तक 163 टेस्ट मैचों में 13928 रन बना चुके हैं। अब रूट और सचिन के बीच 2000 से भी कम रनों का अंतर रह गया है। अगर रूट का यही फॉर्म कुछ और समय तक जारी रहता है तो वह सचिन के सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 51 टेस्ट शतक लगाए थे। दूसरी तरफ इंग्लैंड के जो रूट सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अभी तक कुल 41 टेस्ट शतक लगाए हैं। अब अगर रूट को तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ना है तो उन्हें आने वाले समय में 11 शतक और लगाने होंगे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img