सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म के लिए जियो, एएमडी, सिस्को और नोकिया ने हाथ मिलाया

जियो बनेगा इस नए प्लेटफॉर्म का पहला यूज़र

• नया प्लेटफॉर्म ऐसे सॉल्युशन्स देगा जो नेटवर्क की सुरक्षा और दक्षता बढ़ाएगा

• कुल लागत को कम करेगा, साथ ही कमाई के नए रास्ते खोलेगा

बार्सिलोना, 4 मार्च 2025: दुनिया की चार बड़ी तकनीकी कंपनियां साथ मिलकर जल्द ही एक नया ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगी। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL), एएमडी, सिस्को और नोकिया ने बर्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में इस योजना का खुलासा किया। यह नया प्लेटफॉर्म टेलीकॉम ऑपरेटर्स को AI सॉल्युशन्स देने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। नए टेलीकॉम AI प्लेटफ़ॉर्म से नेटवर्क की सुरक्षा, दक्षता और क्षमता तो बढ़ेगी ही, कमाई के भी नए रास्ते खुलेंगे। यह मल्टी-डोमेन इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क नेटवर्क ऑपरेशन्स और ऑटोमेशन को एकीकृत कर, एंड-टू-एंड नेटवर्क इंटेलिजेंस उपलब्ध कराएगा।

रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओमन ने कहा, “सभी टेल्को लेयर्स में एजेंटिक एआई का उपयोग करके, हम एक मल्टीमॉडल, मल्टीडोमेन ऑर्केस्ट्रेटेड वर्कफ़्लो प्लेटफ़ॉर्म बना रहे हैं जो टेलीकॉम इंडस्ट्री की दक्षता, इंटेलिजेंस और सुरक्षा को फिर से परिभाषित करेगा। एएमडी, सिस्को और नोकिया के सहयोग से, जियो ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफ़ॉर्म को आगे बढ़ा रहा है। यह ऑटोमेशन मात्र नही है – यह एआई से चलने वाला एक ऐसा ऑटोनोमस नेटवर्क होगा जो उपयोगकर्ताओं के एक्सपीरियंस के हिसाब से अपने आप को ढाल लेगा। यह डिजिटल इको सिस्टम में नई सर्विस और रेवेन्यू के नए अवसर पैदा करेगा।”

एएमडी के सीईओ लिसा सु ने कहा, “एएमडी को अगली पीढ़ी के एआई-संचालित दूरसंचार बुनियादी ढांचे के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, सिस्को और नोकिया के साथ सहयोग करने पर गर्व है। साथ मिलकर हम ऑपरेटरों और उपयोगकर्ताओं दोनों तक एआई के फायदे पहुंचाएंगे और संचार और कनेक्टिविटी के भविष्य को आकार देंगे।”

सिस्को के सीईओ चक रॉबिंस ने कहा, “जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, एएमडी और नोकिया के साथ यह साझेदारी, इंडस्ट्री की विशेषज्ञता का उपयोग करेगी। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म किस तरह दक्षता, सुरक्षा को बढ़ाएगा और सेवा प्रदाता ग्राहकों के लिए नए राजस्व स्रोतों को अनलॉक करेगा।”

नोकिया के प्रेसीडेंट और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने कहा, “नोकिया कई क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी लीडर है, जिसमें RAN, कोर, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, IP और ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। हम इस व्यापक विशेषज्ञता को साझा कर खुशी महसूस कर रहे हैं। टेलीकॉम AI प्लेटफ़ॉर्म बेहतर प्रदर्शन, सुरक्षा, परिचालन दक्षता, स्वचालन और बेहतर ग्राहक अनुभव देगा। यह सब कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अपार शक्ति के माध्यम से होगा। मुझे गर्व है कि नोकिया इस काम में योगदान दे रहा है।”

जेपीएल, एएमडी, सिस्को और नोकिया द्वारा बनाया जाने वाला नया ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफ़ॉर्म की शुरूआत जियो नेटवर्क से की जाएगी। यानी जियो इस नए प्लेटफॉर्म का पहला यूज़र होगा।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img