सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रोमांच से भरा पोलो मैचः जिन्दल पैंथर ने सुजान को 12-6 से हराया



नोएडा/दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026
रफ्तार और रोमांच के खेल पोलो की छह महीने बाद दिल्ली-एनसीआर में वापसी हुई तो पूरा माहौल उत्साह से लबरेज हो गया। इसी ऊर्जा के बीच नोएडा स्थित प्रसिद्ध जिन्दल पोलो एस्टेट में ‘जिन्दल पैंथर कप’ से 2026 पोलो सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ, जहां पहले मुकाबले में जिन्दल पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुजान को 12-6 के अंतर से करारी शिकस्त दी।
शुरुआत में दोनों टीमों में जबरदस्त टक्कर हुई और पहला चक्कर 2-2 की बराबरी पर छूटा, लेकिन इसके बाद जिन्दल पैंथर ने अपनी लय पकड़ी और दूसरे चक्कर के अंत तक 8-2 से बढ़त बना ली। तीसरे चक्कर में उसने 9-4 और अंत में 12-6 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।


1 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस पोलो सीजन में चार टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। जिन्दल पैंथर कप के बाद संजय कपूर मेमोरियल कप, फिर जिन्दल पैंथर शील्ड और अंत में जिन्दल एस्टेट कप का आयोजन होगा।
यह टूर्नामेंट हर सप्ताह मंगलवार से रविवार तक चलेगा, जिसमें शुरुआती मैच, लीग मुकाबले और सेमीफाइनल के बाद रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। यानी 1 नवंबर तक पूरा रोमांच रहेगा। इस दौरान पोलो प्रेमियों को खेल का पूरा आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
जिन्दल पैंथर पोलो के बारे में
उद्योगपति और खेल प्रेमी श्री नवीन जिन्दल ने 1980 के दशक के अंत में ‘जिन्दल पैंथर पोलो’ टीम बनाई थी, जो भारत की प्रमुख पोलो टीमों में से एक है और जिसे भारतीय पोलो संघ से मान्यता मिली हुई है। यह टीम ताकत, रफ्तार और एकजुटता की प्रतीक है। यही खूबी इसके ब्रांड में भी दिखती है। जिन्दल पैंथर पोलो ने बड़ौदा कप, जयपुर ओपन, सिरमूर कप और भोपाल-पटौदी कप जैसे देश के बड़े टूर्नामेंट जीते हैं और इसके खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। केवल मैच जीतने तक सीमित न रहकर यह टीम युवाओं को कोचिंग देने, घोड़ों की विश्वस्तरीय देखभाल और अस्तबल सहायकों का कौशल बढ़ाने जैसे काम भी करती है, ताकि भारत में पोलो खेल का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Storms into Jindal Panther Cup Final with Thrilling 8–7 Win over Aravali Polo

Simran S Shergill scored five goals and Mr Naveen Jindal scored two as Jindal Panther held off a spirited Aravali comeback to secure a place in Sunday’s final

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Storms into Jindal Panther Cup Final with Thrilling 8–7 Win over Aravali Polo

Simran S Shergill scored five goals and Mr Naveen Jindal scored two as Jindal Panther held off a spirited Aravali comeback to secure a place in Sunday’s final

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img