सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर जसप्रीत बुमराह की खास तैयारी का सामने आया VIDEO, बेटे के साथ प्रैक्टिस करते आए नजर

भारतीय टीम को 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना है, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। वहीं इसी बीच मेगा इवेंट की तैयारियों को लेकर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सामने आया है।भारतीय टीम अभी घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके बाद उसे कीवी टीम से 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जो आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तैयारियों के नजरिए से काफी अहम रहने वाली है। टीम इंडिया की स्क्वाड का मेगा इवेंट को लेकर पहले ही ऐलान किया जा चुका है, जिसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कंधों पर रहने वाली है, जिन्होंने पिछली बार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को विजेता बनाने में गेंद से अहम भूमिका अदा की थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह का एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।
बेटे अंगद के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए बुमराह
जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है, ताकि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सके। इसी बीच जसप्रीत बुमराह का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ दिखाई दिए। इस दौरान पहले जहां वह अपने बेटे का साथ खेल रहे हैं तो वहीं उन्होंने गेंदबाजी का भी अभ्यास किया। बुमराह का बेटा अंगद भी इस वीडियो में गेंद को लेकर उसे फेंकते हुए नजर आया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह का पिछले एक साल में टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह भारत की तरफ से इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे।
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बुमराह का रहा ऐसा प्रदर्शन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में तीन टी20 वर्ल्ड कप इवेंट खेले हैं। इस दौरान बुमराह ने कुल 18 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 14.3 के औसत से कुल 26 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन देकर तीन विकेट है। वहीं बुमराह के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो वह 5.44 का है। बुमराह अपने करियर में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में खेलेंगे, इससे पहले साल 2016 में भी वह भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img