सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

जालंधर: AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया

लक्की ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार में थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। लक्की के शरीर में 5 गोलियां लगीं। गोलीबारी के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने उनकी कार को भी गोलियों से छलनी कर दिया। कार के कांच टूट गए। पंजाब में इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियों की इसी तरीके से हत्या हो चुकी है। गायक सिद्धू मूसेवाला को भी इसी तरीके से कार के अंदर ही गोलियों से भून दिया गया था।

लक्की सुबह 8:15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए गए थे। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर उन पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। हमलावर ने थार में सवार होकर जा रहे लकी पर 7 से 8 गोलियां चलाई गई। जिसमें से कुछ गोलियां मृतक की छाती और सिर में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

लक्की की पत्नी ने लड़ा था निगम चुनाव
लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। लक्की कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी है। इस बारे में जानकारी देते हुए आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने बताया कि वह हमारी ही पार्टी का नेता था और अभी पता चला कि उसके ऊपर कुछ राउंड फायर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर उनको सूचना मिली थी कि एक गाड़ी के ऊपर गोलियाचलाई गई है।

संबंधित समाचार

‘महिला को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 हफ्ते की गर्भावस्था को खत्म करने...

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि एक महिला, खासकर नाबालिग लड़की को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं...

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी में रहेंगे

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने अदालत में पेश किया। उन्हें 4...

U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी टक्कर, फ्री में कैसे देख पाएंगे इस मैच को लाइव

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना होगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारत और इंग्लैंड...

ताज़ा समाचार

Anju Krishna Arrested: कौन हैं अंजू कृष्णा? ड्रग्स के साथ पकड़ी गई ग्लैमरस हसीना, हिरासत में 7 और लोग

तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजू...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img