सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

इराक के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, कम से कम 50 लोगों की मौत का दावा

बगदाद: इराक के शॉपिंग माल में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इराक की राज्य मीडिया ने गुरुवार को बताया कि उसके पूर्वी शहर कुत के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। इसमें लगभग 50 लोग मारे और काफी घायल हो गए। वासीट प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल मियाही ने सरकारी समाचार एजेंसी आईएनए को बताया,

“एक बड़े शॉपिंग सेंटर में लगी दुखद आग में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या लगभग 50 तक पहुंच गई है।”

कैसे लगी आग?

खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार हाइपर मॉल में आग बुधवार देर रात भड़की, लेकिन इसके कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। यह जानकारी गवर्नर मोहम्मद अल मियाही ने दी। कुत शहर बगदाद से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है, वहां के अस्पतालों में तड़के 4 बजे तक एम्बुलेंस घायल लोगों को पहुंचा रही थीं, जिससे अस्पताल के बेड भर गए।

5 दिन पहले खुला था मॉल

रिपोर्ट के अनुसार यह मॉल सिर्फ पांच दिन पहले ही खोला गया था। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई थी। एक
संवाददाता ने बताया कि अस्पताल में जले हुए शव देखे गए। गवर्नर मियाही ने इस घटना के बाद प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है और कहा है कि स्थानीय प्रशासन मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

ईराकी मीडिया के अनुसार 50 की मौत, दर्जनों लापता

ईराकी मीडिया के अनुसार इस भीषण आग में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वीडियो देखकर आग की भयावहता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। मगर आग बहुत बेकाबू हो चुकी है।

मॉल और उसके आसपास के इलाके को आग लगने के बाद खाली कराया गया है। यातायात को अवरुद्ध कर दिया गया है। लोगों में दहशत का माहौल है।

संबंधित समाचार

कोच्चि में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- “खत्म हुआ लंबा इंतजार, केरलम नाम की मुराद हुई पूरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650...

अब T20I नहीं खेलेगा टीम इंडिया का खिलाड़ी, वनडे विश्व कप की तैयारी का आगाज

वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अब तक बुमराह ने नहीं खेला है कोई एक दिवसीय मुकाबला जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच...

धमाकों से दहली कतर की राजधानी दोहा, खाड़ी देशों पर 12वें दिन भी ईरान का हमला जारी

Israel US Iran War LIVE: मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध और तेज हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img