सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

IndiGo के संचालन में लगातार तीसरे दिन गड़बड़ी, आज भी कई उड़ानें हुई रद्द; देखें पूरी लिस्ट

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का हाल लगातार खराब बना हुआ है। पिछले दो दिनों में ही सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी थीं और आज तीसरे दिन भी हालात में सुधार नहीं दिखा। एयरलाइन ने कई प्रमुख शहरों की उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

Indigo flight cancel: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो बीते तीन दिनों से अपने संचालन में बड़ी मुश्किलों का सामना कर रही है। मंगलवार और बुधवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द होने के बाद, गुरुवार को भी एयरलाइन को कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी और जिन उड़ानों ने उड़ान भरी, उनमें भी लंबी देरी देखी गई। इसके चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिली।

इंडिगो के सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को भी कई उड़ानें रद्द हुई हैं। तकनीकी गड़बड़ी, खराब मौसम और एयरपोर्ट कंजेशन को एयरलाइन ने वजह बताया है, लेकिन सूत्रों की जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी वजह DGCA के नए पायलट रेस्ट और ड्यूटी नियम ही हैं। नए नियम के अनुसार, पायलटों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सीमित उड़ान और लैंडिंग करनी होती है, साथ ही वीकली रेस्ट भी बढ़ा दिया गया है।

आज (4 दिसंबर) कैंसिल हुई फ्लाइट की लिस्ट

रूट फ्लाइंट संख्या
हैदराबाद-पुणे 6E 351
हैदराबाद-दिल्ली 6E 6010
हैदराबाद-गुवाहाटी 6E 972
हैदराबाद-विशाखापत्तनम 6E 618
हैदराबाद-अहमदाबाद 6E 6927
हैदराबाद-कोलकाता 6E 6494
हैदराबाद-जोधपुर 6E 6471
हैदराबाद-लखनऊ 6E 608
हैदराबाद-अमृतसर 6E 495
हैदराबाद-बेंगलुरु 6E 413
हैदराबाद-कोच्चि 6E 752
हैदराबाद-बेंगलुरु 6E 6361
हैदराबाद-वडोदरा 6E 2178
हैदराबाद-बेंगलुरु 6E 180
हैदराबाद-दिल्ली 6E 849
हैदराबाद-अहमदाबाद 6E 6727
हैदराबाद-कोलकाता 6E 944
हैदराबाद-पटना 6E 6334
दिल्ली-अहमदाबाद 6E 2308
दिल्ली-पुणे 6E 2471
दिल्ली-नागपुर 6E 6820
दिल्ली-वाराणसी 6E 6741
दिल्ली-कोच्चि 6E 5273
दिल्ली-पटना 6E 6643
दिल्ली-चेन्नई 6E 2386
दिल्ली-कोलकत्ता 6E 5014
दिल्ली-बेंगलुरु 6E 6833

पायलटों के लिए DGCA के नए नियम
पहले पायलट को हर हफ्ते 36 घंटे लगातार आराम मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है।
एयरलाइन कंपनियों को हर तीन महीने में रिपोर्ट देनी होगी जिसमें उनको बताना हो कि पायलटों ने थकान की शिकायत की या नहीं। साथ ही, एयरलाइन को यह भी बताना होगा कि उन्होंने थकान कम करने के लिए क्या कदम उठाए।
पहले नाइट ड्यूटी की सीमा आधी रात तक मानी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर मध्यरात्रि से सुबह 6 बजे कर दिया गया है। नाइट ड्यूटी के दौरान अधिकतम उड़ान समय- 8 घंटे, अधिकतम ड्यूटी अवधि- 10 घंटे, लगातार रात की ड्यूटी- अधिकतम 2 और रात में लैंडिंग अधिकतम- 2। ये नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो चुके हैं।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img