सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराते हुए टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली ।

लीग स्टेज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका ये फैसला बहुत जल्दी सही भी दिख रहा था । टीम इंडिया ने 30 रन के अंदर शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को खो दिया था। गिल ने 2, रोहित ने 15 और विराट कोहली 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टीम इंडिया की ऐसी शुरुआत देख फैंस को लग रहा था कि न्यूजीलैंड एक बार फिर भारत को हराने में सफल हो जाएगी लेकिन श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर 98 रन की साझेदारी की । अय्यर-अक्षर ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 125 के पार पहुंचाया । यहां से लग रहा था कि टीम इंडिया की गाड़ी फिर से पटरी पर लौट आई है लेकिन इतने में ही रचिन रवींद्र ने अक्षर को 42 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया ।

इसके बाद अय्यर और केएल राहुल ने पारी को संभालने का जिम्मा उठाया और गिरते पड़ते स्कोर को 170 के पार पहुंचाया । अब न्यूजीलैंड दबाव में था लेकिन कीवी टीम भी लगातार लड़ती रही और अंत में उसे उसका नतीजा भी मिला । कीवी टीम ने राहुल और अय्यर को 10 रन के अंतर में आउट कर दिया । 172 पर 4 से अब टीम इंडिया का स्कोर 182 पर 6 हो गया । अय्यर ने 98 गेंद पर 79 रन की पारी खेली, तो वहीं राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए

इसके बाद कीवी टीम की तरफ से मैट हैनरी और भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या का तूफान आया । हार्दिक अंतिम ओवर्स में चौको छक्को की बरसात कर रहे थे तो हैनरी लगातार विकेट लेते रहे । अंत में हार्दिक ने 4 चौके और 2 छक्को की मदद से 45 गेंद पर 45 रन रन बनाए तो हेनरी ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए

हार्दिक की पारी की बदौलत भारत 249 के स्कोर पहुंच पाया । पहली पारी के बाद फैंस के मन में डर था कि क्या भारत ये स्कोर डिफेंड कर पाएगा या नहीं । इसके पीछे 2 कारण थे, पहला तो स्कोर बहुत ज्यादा नहीं था और दूसरा अंडर द लाइट्स गेंद बल्ले पर अच्छे तरीके से आ रही थी, यही नहीं दुबई में चेज करने वाली टीम का रिकॉर्ड बहुत भी है।

खैर न्यूजीलैंड की पारी शुरू हुई। रचिन रवींद्र और विल यंग ओपन करने आए । हार्दिक पांड्या ने रचिन रवींद्र को आउट कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई । रचिन के आउट होने के बाद विल यंग और केन विलियमसन ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन इतने में ही वरुण चक्रवती ने यंग को क्लीन बोल्ड कर दिया । यंग की जगह बल्लेबाजी करने आए डेरियल मिचेल ने अपने पूर्व कप्तान विलियमसन के साथ अच्छी साझेदारी करते हुए स्कोर 90 रन के पार पहुंचाया । यहां से भारत पर थोड़ा दबाव बनन लगा था, लेकिन कुलदीप ने मिचेल को 17 के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट कर दिया । मिचेल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई । एक छोर पर केन विलियमसन शॉट्स खेल रहे थे तो दूसरी छोर से लगतार विकेट गिर रहे थे ।

अपना दूसरा वनडे इंटरनेशनल खेल रहे वरुण चक्रवती ने 42 रन देकर 5 लेकर न्यूजीलैंड की कमर ही तोड़ दी । भले ही केन विलियमसन ने 81 रन की पारी खेली हो लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img