सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

I.N.D.I.A. से भारत जुड़ेगा या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल 

मुंबई में दो दिन के लिए जुटे 28 दलों के संगठन I.N.D.I.A. के पोस्टरों में लिखा जा रहा है कि जुड़ेगा भारत तो जीतेगा I.N.D.I.A.।

ये बहुत ही सही लाईन है जो विपक्षी दलों के गठबंधन ने ली है। असल में I.N.D.I.A. नाम रखने पर ही कई लोगों ने सवाल उठाया था तब से ही कहा जाने लगा था कि नीतिश कुमार नाराज है कि भारत नहीं है इसलिए अब I.N.D.I.A. और भारत दोनों को ही उसके नारे और लोगो यानि चिन्ह में शामिल कर लिया गया है। 

दो दिन के इस सम्मेलन में सबसे बड़ा सवाल भी यही है कि ये गठबंधन तो बन गया है लेकिन क्या ये गठबंधन यानि I.N.D.I.A. जमीन पर भारत को अपने साथ जोड़ने में कामयाब होगा या नहीं।  दो दिन के मंथन में ये बात जो जरुर दिखी कि अभी दल मिल गये और दिल मिलने का काम हो रहा है।  अभी गठबंधन पर सहमति मिलती दिखायी दे रही है और अगर ये आगे सचमुच जमीन पर भी मिलने में कामयाब हो गये तो एनडीए यानि मोदी सरकार को बहुत बड़ी चुनौती मिल सकती है। 

सम्मेलन में हालांकि सारे बड़े दलों के नेता अपना अपना अस्तित्व और अहमियत दोनों ही दिखाने की कोशिश करते नजर आये और ये बात यहीं तक रहे तो ठीक है। ये इगो यानि अहं की लड़ाई न बने तो इसे नजरअंदाज किया जा सकता है। सम्मेलन में आये हुए दलों के नेता अपनी खबर बनाते दिखे। ममता बनर्जी सीधे जाकर सदी के महानायक अभिताभ बच्चन से जा मिली तो अखिलेश यादव एयरपोर्ट से ही अपनी समाजवादी पार्टी का जलवा दिखाते रहे।  लालू यादव सिदधी विनायक मंदिर जाकर फोटो खिचाते रहे तो राहुल गांधी ने सम्मेलन से पहले ही प्रेस कांफ्रेंस कर अगले संसद सत्र के लिए अडानी का एजेडां तय कर दिया। इस तरह की रणनीति ठीक नहीं। अलग अलग चलने से सम्मेलन का एजेंडा गड़बड़ हो सकता है। 

इस बीच एक बात पर सहमति दिखी कि समन्वय के लिए समितियां बना दी जायें जो हर राज्य में सीटवार बातचीत करेगीं। पहले राज्य

स्तर पर बात होगी और उसके बाद समिती मिलकर तय करेगीं कि कौन सी सीट पर कौन लड़ेगा। लगभग 300 सीट पर बात बनती हुयी दिख रही है जबकि 150 सीट पर स्ट्रेटेजिक और लोकल अलायंस होगा। कुछ सीटों खासकर नार्थ इस्ट और बंगाल पर समझौता होने की कम उम्मीद दिख रही है। इस बीच सोनिया गांधी लगातार पर्दे के पीछे सारी पार्टियों के प्रमुख से बात कर रही है और ये तय किया गया है कि चुनाव तक कोई अध्यक्ष या संयोजक नहीं रहेगा ताकि मोदी बनाम चेहरे की लड़ाई से बचा जा सके।

इस बैठक का असर इसे कवर करने आये पत्रकारों और खबरिया चैनलों पर भी दिख रहा है। कुछ खबरिया चैनलों से कल ये खबर देखने की कोशिश की कि राहुल गांधी की अडानी पर प्रेस कांफ्रेस से पहले शरद पवार ने उनको रोकने की कोशिश की। मगर असल में ऐसा कुछ नही हुआ तो दूसरी खबर शाम तक चलायी गयी कि विशेष सत्र में एक देश एक चुनाव का बिल आ रहा है। राहुल में बैठक मे ही कह दिया कि ये सब ध्य़ान भटकाने के लिए है ऐसा कुछ नहीं होने वाला।  

वैसे भी जन प्रतिनिधि कानून में बदलाव के लिए संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत ही नहीं कम से कम 12 विधानसभाओं में इसका प्रस्ताव पारित होना जरुरी है जो अभी संभव नहीं है। ये बस सच में खबर बदलने की कोशिश है जो कल सफल होती दिखी। इंडिया गठबंधन इससे कम ही विचलित दिखा लेकिन सारे दल चाहते है कि सीटों का बंटवारा जल्दी हो जाये ताकि वो काम कर सके लेकिन कांग्रेस की कोशिश है कि कम से कम चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक इसे टाला जाये ताकि अगर इन राज्यों में उसका प्रदर्शन ठीक रहा तो उसकी हैसियत बढ़ जायेगी और वो ज्यादा से ज्यादा सीटें ले सकेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) नाम दिया गया है। गठबंधन की पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में जून के महीने में हुई थी। – गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई महीने में बेंगलुरू में हुई थी। इस बैठक में 26 दलों साथ आए थे और इस गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया था। वहीं अब गठबंधन की तीसरी बैठक चल रही है, जिसमें 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img