सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

करवा चौथ पर छुट्टी, इस राज्य में महिलाओं को आज नहीं जाना होगा ऑफिस; CM ने किया ऐलान

उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा।

CM धामी ने क्या कहा?
मुख्य सचिवालय से जारी आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश में कहा गया है कि करवा चौथ पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, और महिलाओं की आस्था का सम्मान करते हुए यह अवकाश प्रदान किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। महिलाएं पूरे दिन अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, ऐसे में उन्हें एक दिन का अवकाश देना हमारा सम्मान है।”

महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर

सीएम धामी के इस फैसले का महिलाओं ने स्वागत किया है। इस फैसले से प्रदेशभर की महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सीएम धामी के इस कदम को महिलाओं के सम्मान और परंपराओं के प्रति संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं ऐसे में कामकाजी महिलाओं के लिए  उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।

संबंधित समाचार

‘महिला को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 हफ्ते की गर्भावस्था को खत्म करने...

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि एक महिला, खासकर नाबालिग लड़की को गर्भ पूरा करने के लिए मजबूर नहीं...

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी में रहेंगे

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने अदालत में पेश किया। उन्हें 4...

जालंधर: AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया

लक्की ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार में थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img