सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हिन्दू युवती को बिन शादी पत्नी की तरह रखा, बच्चा पैदा किया, दुष्कर्म-धर्म परिवर्तन की दर्दभरी दास्तां

शाजापुर जिले के मक्सी थाने में हिंदू युवती की शिकायत पर मुस्लिम युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, एससीएसटी एक्ट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता को थाने में कई घंटे इंतजार करना पड़ा। पीड़िता सोमवार दोपहर बाद थाने पहुंच गई थी। किंतु महिला अधिकारी थाने पर नहीं होने के कारण शाजापुर से महिला एसआइ को रिपोर्ट दर्ज करने बुलाया गया।

मक्सी थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 25 वर्षीय युवती निवासी उज्जैन ने अपनी मां के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वर्ष 2017 में शाकिर मंसूरी निवासी ने तेजाब फेंकने की धमकी देकर अपने घर ले आया और पत्नी की तरह रखने लगा। उसकी एक बेटी भी हुई। शाकिर व उसके भाई शहजाद व शहजाद की पत्नी शन्नो ने दबाव डालकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। घर में एक दाड़ी वाले व्यक्ति को बुलाकर इस्लाम धर्म कबूल करवाया। आधार कार्ड व दस्तावेजों में नाम बदलवा कर याशमीन बी पति शाकिर खां करवा दिया। मामले में पुलिस ने शहजाद और उसकी पत्नी शन्नो के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, एससीएसटी एक्ट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शाकिर को कैंसर हो गया, जिससे वह बिस्तर पर पड़ गया। ऐसे में पिछले वर्ष जून महीने में 18 तारीख को रात के समय शहजाद घर पर आया। शाकिर की तबीयत का पूछा फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया। बोला कि तुझे मेरे साथ रहना होगा। नहीं तो तुझे और तेरी बेटी को मार दूंगा। इसके बाद लगातार वह दुष्कर्म करता रहा। 20 दिसंबर को शहजाद और उसकी पत्नी शन्नो मेरे घर आए और गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद मैं अपने घर उज्जैन चली गई। मां को पूरी बात बताई। किंतु मां की तबीयत खराब होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं कराई। अब मां की तबीयत ठीक हुई तो रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के पति शाकिर की एक मार्च को बीमारी के कारण मौत भी हो गई है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img