सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2024-25 में दिखाया दमदार प्रदर्शन, रिटेल और थोक बिक्री में बनाई बढ़त

नई दिल्ली, अप्रैल 2025- दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2024-25 का शानदार समापन किया है। कंपनी ने रिटेल और थोक दोनों क्षेत्रों में टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अपना नेतृत्व और भी सुदृढ़ करते हुए बाज़ार में अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है।

एफएडीए के आंकड़े: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के रिटेल आंकड़ों के अनुसार: हीरो मोटोकॉर्प ने लगातार 24वें वर्ष अपनी बाजार अग्रणी स्थिति बनाए रखी, और वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 54,45,251 यूनिट्स की खुदरा बिक्री दर्ज की। मार्च 2025 में भी कंपनी ने 4,35,828 यूनिट्स की रिटेल बिक्री के साथ शीर्ष स्थान कायम रखा। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रेणी में, कंपनी ने VIDA V2 के 48,674 यूनिट्स की रिटेल बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की 17,720 यूनिट्स की तुलना में 174% की वार्षिक वृद्धि दर्शाती है। खासतौर पर मार्च 2025 में VIDA V2 की 7,982 यूनिट्स की खुदरा बिक्री हुई, जो मार्च 2024 में बेची गई 4,085 यूनिट्स की तुलना में 95% अधिक है।

वित्त वर्ष 2024-25 की प्रमुख उपलब्धियां: खुदरा के साथ-साथ थोक खंड में भी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्‍त वर्ष 25 में कुल 58,99,187 यूनिट्स (5.9 मिलियन) की बिक्री दर्ज की, जिससे इसकी मार्केट लीडरशिप और भी मजबूत हुई। मार्च 2025 में कंपनी ने 5,94,604 यूनिट्स का डिस्पैच किया, जो साल-दर-साल आधार पर 12% की वृद्धि दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हीरो मोटोकॉर्प की गति बनी रही, जहां वित्‍त वर्ष 25 में कंपनी की कुल बिक्री 287,429 यूनिट्स रही, जो FY’24 की तुलना में 43% अधिक है। ईवी सेगमेंट में, कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री दर्ज की। वित्त वर्ष 2024-25 में 58,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्पैच किए गए, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 200% की वृद्धि है। कंपनी ने आईसीई और ईवी दोनों क्षेत्रों में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया, जिसमें Xtreme 250R, Xpulse 210, Destini 125, Xoom 125, Xoom 160 और VIDA V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे प्रमुख लॉन्च शामिल हैं। साथ ही कंपनी ने मास-मार्केट ईवी सेगमेंट में प्रवेश कर कम्यूटर और प्रीमियम कैटेगरीज में अपनी पकड़ मजबूत की।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img