सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

खटकड़कलाँ में बनेगी शहीद भगत सिंह को समर्पित हेरिटेज स्ट्रीट, 53 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

भाजपा नेता डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री शेखावत का किया धन्यवाद

चंडीगढ़: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के ऐतिहासिक गाँव खटकड़कलाँ में हेरिटेज स्ट्रीट बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 53 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण घोषणा पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का हार्दिक धन्यवाद किया।

डॉ. सुभाष शर्मा इस प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे और इस संबंध में कई बार केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात भी कर चुके थे। लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने खटकड़कलाँ के विकास के लिए इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने का वादा किया था, जिसे अब मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है।

डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि यह हेरिटेज स्ट्रीट न केवल शहीद भगत सिंह की यादों को संजोएगी बल्कि यह युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनके योगदान से प्रेरित भी करेगी। इस परियोजना के तहत भगत सिंह के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को दर्शाने के लिए विशेष दीवार चित्र, संग्रहालय, डिजिटल डिस्प्ले और इंटरएक्टिव गैलरियाँ बनाई जाएँगी।

उन्होंने कहा इसके अलावा, इस हेरिटेज स्ट्रीट को पर्यटन के लिहाज से भी विकसित किया जाएगा, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से अवगत होने का अवसर मिलेगा। खटकड़कलाँ पहले ही भगत सिंह की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है, और यह परियोजना इसे एक प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

यह पहल राष्ट्र प्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगी। सरकार के इस कदम से युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत होगी और वे शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img