सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

‘6 महीने बाद तुम्हें छोड़ देगा’, दुल्हन को आया कॉल, फिर मैसेज में दिखा कुछ ऐसा कि मंडप में ही टूट गई शादी

सात फेरे लेने के बाद विदाई की दहलीज पर खड़ी दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ मना कर दिया। दुल्हन को इस बात का पता चल गया कि दूल्हे का एक डेढ़ साल से दूसरी महिला से लव अफेयर है।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बालाजी मैरिज गार्डन में सोमवार रात जमकर हंगामा देखने को मिला। शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी लेकिन जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार को देखकर शादी में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। जब हंगामा हुआ तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता चला है कि दूल्हे का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। उस प्रेमिका का दुल्हन के पास फोन आया और उसने सबूत के तौर पर कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी उसे भेजे हैं।

क्या है पूरा मामला?
कंपू थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी में रहने वाली युवती की शादी 9 मार्च को गुड़ा गुड़ी नाका में रहने वाले गिरिराज कुशवाहा के साथ बालाजी गार्डन में हुई। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। लेकिन जैसे ही विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगुन- फलदान से एक दिन पहले पता चला है कि उसके होने वाले पति गिरिराज कुशवाहा का राजस्थान की प्रेमिका पूजा से अफेयर चल रहा है। कई वीडियो-फोटो भी भेजे।

दुल्हन से बोली प्रेमिका- तोड़ दो शादी, इसी में तुम्हारी भलाई
गिरिराज की प्रेमिका ने फोन करके बताया कि डेढ़ साल से गिरिराज के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और अब वह उसे धोखा दे रहा है। शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। प्रेमिका ने दुल्हन से कहा कि गिरिराज उससे पहले ही शादी कर चुका है और यह शादी तोड़ दो। इसी में उसकी भलाई है, क्योंकि गिरिराज 6 महीने बाद दुल्हन को छोड़ देगा।

‘हां प्रेमिका से करता हूं बात’, दूल्हे ने किया स्वीकार
दुल्हन ने बताया कि उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है। लेकिन शादी के दौरान उसे पता चला कि गिरिराज उस महिला से बातचीत करता है। उसने दूल्हे से पूछा तब उसने इस बात को स्वीकार किया कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है जिससे दुल्हन का दूल्हे से विश्वास उठ गया।

पुलिस ने क्या कहा?
वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता चला कि दूल्हे का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी सहमति से अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई भी शिकायत नहीं की है।

संबंधित समाचार

साड़ी-चूड़ियां पहन रात को मंदिर में पूजा कर रहे थे रिटायर्ड टीचर, काला जादू के शक में भीड़ ने दी सजा

मंदिर में पूजा-पाठ और मंत्र जाप करते समय रिटायर्ड शिक्षक ने महिलाओं के कपड़े जैसे- साड़ी, चूड़ियां और फूलों की माला पहन रखी थी।...

पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर बनी IPS, फिर बॉलीवुड में मारी ग्लैमरस एंट्री, अब पर्दे पर छाएंगी लेडी सुपरकॉप, सामने आई झलक

IAS और IPS अधिकारी फिल्मों से दूर रहते हैं, लेकिन एक ऐसी जांबाज IPS अधिकारी हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर भी अपनी धाक जमाई...

कोच्चि में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- “खत्म हुआ लंबा इंतजार, केरलम नाम की मुराद हुई पूरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img