सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हरियाणा: मां ने 20 रुपए देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी उनकी हत्या, फिर रातभर घर में आराम से सोया

हरियाणा के नूंह जिले में एक बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मां ने 20 रुपए देने से इनकार किया था, जिस वजह से बेटे ने गुस्से में ये कदम उठाया।

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि मां ने उसे 20 रुपए देने से इनकार किया था। मां की उम्र 56 साल थी। हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद बेटा आराम से उसी घर में रातभर सोया, जहां उसने इस कांड को अंजाम दिया था।

क्या है पूरा मामला?

मामला नूंह के जयसिंहपुर गांव का है। यहां नशे के आदी एक बेटे ने महज 20 रुपए के चक्कर में अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार को नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव में हुई और आरोपी, मां की हत्या करने के बाद पूरी रात उसी घर में सोया। बेटे की पहचान जमशेद के रूप में हुई है और मृतक मां की पहचान रजिया के रूप में हुई है।

आरोपी बेटा पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, जमशेद ने अपनी मां रजिया से 20 रुपये मांगे, लेकिन जब रजिया ने पैसे देने से मना किया तो जमशेद आगबबूला हो गया और उसने कुल्हाड़ी से रजिया पर हमला कर दिया। इस हमले में रजिया की मौके पर मौत हो गई।

नशे में धुत रहता है आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटा जमशेद नशे में धुत रहता है और लंबे समय से गांजे और अफीम का नशा करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि आरोपी बेटे के पिता मुबारक की 4 महीने पहले ही मौत हुई थी। मां की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग हैरान हैं।

संबंधित समाचार

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हई याचिका

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी की ओर से दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।...

भारत को मिली बड़ी सफलता: पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण, दहल जाएंगे दुश्मन

रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। इस रॉकेट...

चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर ने समंदर में लिया U-Turn, भारत की तरफ किया रुख

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। इस...

ताज़ा समाचार

चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर ने समंदर में लिया U-Turn, भारत की तरफ किया रुख

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img