सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ग्लोबल सुपर लीग को मिला नया चैंपियन, गुयाना अमेजन वारियर्स ने पहली बार जीता खिताब

गुयाना अमेजन वारियर्स ने रंगपुर राइडर्स को धूल चटाते हुए ग्लोबल सुपर लीग 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इमरान ताहिर की कप्तानी में गुयाना की टीम चैंपियन बनी।

ग्लोबल सुपर लीग 2025 को नया चैंपियन मिल गया है। गुयाना अमेजन वारियर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन रंगपुर राइडर्स को 32 रनों से मात दी और ट्रॉफी अपने नाम की। रंगपुर की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन गुयाना ने उसे बड़ा झटका दिया।

गुयाना अमेजन वारियर्स की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में अपने संयम और आक्रामकता दोनों का बेहतरीन संतुलन दिखाया। इस तरह रंगपुर राइडर्स का लगातार खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

गुरबाज और चार्ल्स ने बल्ले से किया कमाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। पारी के आगाज के साथ ही इविन लुईस आउट होकर चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज और जॉनसन चार्ल्स ने दूसरी विकेट के लिए 127 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम को 150 के स्कोर के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 196 रन तक ले गए। रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए जबकि रदरफोर्ड ने 15 गेंदों पर 19 रनों का योगदान दिया।

गुरबाज ने महज 38 गेंदों पर 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्हें उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, चार्ल्स ने 48 गेंदों पर 67 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया।

रंगपुर के बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगपुर राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 29 रन तक ही अपने तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को खो दिया। हालांकि, इसके बाद सैफ हसन और इफ्तिखार अहमद ने 73 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। सैफ ने 26 गेंदों में 41 रन बनाए, वहीं इफ्तिखार ने 29 गेंदों में 46 रन जड़े। महिदुल इस्लाम अंकोन ने भी 17 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन टीम 19.5 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई और जीत से 32 रन दूर रह गई। गुयाना की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मोईन अली को 1 विकेट मिला। कप्तान इमरान ताहिर को प्लेयर द सीरीज चुना गया। उन्होंने 5 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img