सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मंदिर पर ग्रेनेड हमला गंभीर विषय , इसकी सीबीआई जाँच होनी चाहिए :चुग

पंजाब की मान सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल :चुग
चंडीगढ़/अमृतसर, 15 मार्च:

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की ,उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दुखद है ,धार्मिक स्थलों परऐसे हमले घोर निंदनीय और कायरता पूर्ण हैं ।उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाली ताकतों को बेनकाब करने के लिए घटना की सीबीआई जांच की मांग की।

चुग ने मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में बार-बार हो रहे ग्रेनेड हमलों पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की ।चुघ ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार राज्य में विघटनकारी तत्वों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। पिछले तीन साल में आप सरकार के नेतृत्व में लगातार हत्या , फिरौती और अब ग्रेनेट हमले हो रहे हैं , उद्योगपति , व्यापारी , दुकानदार ,सामान्य आदमी डर के माहौल में जी रहे हैं ।
चुघ ने कहा कि पहले इस तरह के हमले पुलिस स्टेशनों पर होते थे, लेकिन हिंदू मंदिर को ग्रेनेड हमले का निशाना बनाना एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में सांप्रदायिक और सामाजिक विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
चुघ ने मांग करते हुए कि सरकार द्वारा राज्य पुलिस को ऐसे तत्वों से निपटने के लिए स्वतंत्र कार्यवाही की छूट दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार कानून-व्यवस्था की देखभाल करने के बजाय दिल्ली से आए पार्टी नेताओं की आवभगत में अधिक व्यस्त है।
उन्होंने मान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज अमृतसर दौरे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो अभी किसी सांविधानिक पद पर नहीं हैं उनकी सुरक्षा के लिए पूरा शहर छावनी में तब्दील किया हुआ है जबकि मंदिर के ग्रेनेड हमले के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है ।मान सरकार राज्य के संसाधनों को पंजाब की जनता की सेवा और सुरक्षा में खर्च करने की बजाय अपने दिल्ली को 11 साल तक लूटने वाले अपने आकाओ को खुश करने में लगे हुए हैं
चुग ने कहा कि आप सरकार पूरी तरह नौशिकियो की सरकार है ,राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है और लोगों में असुरक्षा की नई भावना व्याप्त हो गई है।पंजाब की जनता भी दिल्ली की तरह ही आपदा पार्टी की सरकार से मुक्ति चाहती है ।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img