सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

Gold की कीमत और जोरदार बढ़कर नए रिकॉर्ड लेवल पर, चांदी ने भी लगा दिया जंप, एमसीएक्स पर इतने पर है भाव

वायदा बाजार में दोनों ही बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी का दौर लगातार जारी है। फ्रेश नई ऊंचाई के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। आशंका है कि आगे भी कीमतों में उछाल जारी रहेगा।सोने की कीमत थम ही नहीं रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 1.69 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ फ्रेश नई ऊंचाई 1,32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। इसी तरह, चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुकाबले 1.26 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी के साथ 1,69,776 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इधर ग्लोबल मार्केट में, सोने की कीमतें साल 2008 के बाद से अपने सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं, क्योंकि अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में तेजी को बढ़ावा मिल रहा है।बड़े महानगरों में आज सोने का हाजिर भाव
goodreturns की खबर के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,292 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,185 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,722 प्रति ग्राम है।
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,277 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹12,170 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹9,958 प्रति ग्राम है।
कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,277 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,170 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹9,958 प्रति ग्राम है।
चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,309 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,200 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,100 प्रति ग्राम है।
ग्लोबल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है सोना
पीटीआई की खबर के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, निरंतर भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत एशियाई मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमतें जल्द ही 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकती हैं।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस साल अब तक चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। मजबूत औद्योगिक मांग और बढ़ते आपूर्ति घाटे के कारण चांदी की कीमतें लगभग 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। 2025 में सोने की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे सोने का भाव 4,000 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है। इस वर्ष सोने ने 35 से अधिक बार रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ है, जो इसकी मजबूती का संकेत है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img