सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सोना एक दिन में हो गया ₹5000 से ज्यादा महंगा, चांदी 3,34,000 के पार, 10 ग्राम Gold का ये रहा भाव

सोने और चांदी की कीमतों की रफ्तार लगातार तेज ही होती जा रही है। वायदा बाजार में बुधवार को सोना बीते सत्र के मुकाबले 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर बीते सत्र के मुकाबले 4.85 प्रतिशत उछल गया और यह 1,57,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी समय, चांदी ने भी धमाकेदार तेजी के साथ 3.19 प्रतिशत उछल गया और 3,34,012 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड पर चली गई। वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की तरफ निवेशकों का रुझान काफी तेजी से बढ़ा है। महानगरों में सोने का हाजिर दाम
goodreturns के मुताबिक, बुधवार, 21 जनवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,495 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹14,205 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,626 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,480 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹14,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,611 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
कोलकाता में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान ही रहीं, जहां 24 कैरेट सोना ₹15,480, 22 कैरेट सोना ₹14,190 और 18 कैरेट सोना ₹11,611 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है।
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में थोड़े ऊंचे रहे। यहां 24 कैरेट सोना ₹15,546 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹14,250 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,890 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है।
आज बैंगलुरु में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,480 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,611 प्रति ग्राम है।
ग्लोबल मार्केट में भी सोना चढ़ा
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 4,800 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई। इसके साथ ही यह एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते तनाव से सेफ-हेवन एसेट्स की मांग बढ़ गई। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा ले रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आर्कटिक द्वीप को खरीदने की अपनी योजना पर कायम रहे। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की अपील की है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि ऐसी स्थिति की संभावना बेहद कम है। यह बयान उस समय आया है, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 फरवरी से कई यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया जाएगा। साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि जून तक यह टैरिफ बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इसी बयान के बाद राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चिंता और अस्थिरता का माहौल बन गया है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img