सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सोने-चांदी की कीमतों में फिर लगी आग! सिल्वर ₹6500 उछली, गोल्ड का भी चढ़ा भाव; जानें आज के लेटेस्ट रेट

कीमती धातुओं के बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब ₹2,000 यानी 1.30% की तेजी के साथ ₹1,54,837 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी ₹6,600 से ज्यादा उछलकर ₹2,43,081 प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।कीमती धातुओं के बाजार में एक बार फिर जोरदार हलचल देखने को मिली है। पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद शुक्रवार, 13 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब ₹2000 यानी 1.30% की तेजी के साथ ₹1,54,837 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी में और भी बड़ी तेजी देखने को मिली। सिल्वर ₹6,600 से ज्यादा यानी 2.4% उछलकर ₹2,43,081 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने गिरावट को खरीदारी का मौका माना, जिससे बाजार में रिकवरी देखने को मिली।
ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती रही। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% बढ़कर 4,985.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। स्पॉट सिल्वर भी 2% से ज्यादा चढ़कर 76.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पहले चांदी में करीब 11% की बड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद शॉर्ट कवरिंग से तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले सत्र में व्यापक बाजार गिरावट के दौरान निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए कीमती धातुओं में बिकवाली की थी, लेकिन अब हालात स्थिर होने पर फिर से खरीदारी लौटी है।

अमेरिकी डेटा का असर
अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को थोड़ा कमजोर किया है। जनवरी में नॉनफार्म पेरोल में 1,30,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि बेरोजगारी दर घटकर 4.3% पर आ गई। मजबूत डेटा के चलते अब बाजार जुलाई में संभावित दर कटौती की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, निवेशक अब महंगाई के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं, जो आगे की दिशा तय करेंगे।

आगे क्या है संकेत?
विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में हल्की रिकवरी के चलते MCX गोल्ड अप्रैल वायदा ₹1,54,000 के आसपास टिक सकता है। वहीं चांदी में शॉर्ट कवरिंग के चलते ₹2,42,000 प्रति किलोग्राम तक मजबूती की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

शिव भक्तों को रेलवे का तोहफा! महाशिवरात्रि पर चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें, देख लें पूरा टाइम टेबल

महाशिवरात्रि के खास मौके पर लाखों शिवभक्त देशभर के प्रमुख ज्योतिर्लिंग और शिवधामों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए भारतीय...

2 महीने से जेल में कट रही थी विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी की रातें, अब सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत दे दी...

जिम्बाब्वे की पारी हुई समाप्त, ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का टारगेट, देखें लाइव स्कोर

Updates: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला कोलंबो स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने...

ताज़ा समाचार

जिम्बाब्वे की पारी हुई समाप्त, ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का टारगेट, देखें लाइव स्कोर

Updates: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img