सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

गोवा का ‘डेथ क्लब’… दो साल से मिल रही थी चेतावनी, किसी ने सुनी नहीं और 25 लोगों की हो गई मौत, होगी सख्त कार्रवाई

गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के मामले में सीएम प्रमोद सावंत ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। पिछले दो साल से अवैध तरीके से चलाए जा रहे इस क्लब को लेकर चेतावनी दी जा रही थी। किसी ने ध्यान नहीं दिया और 25 लोगों की मौत हो गई।गोवा पुलिस ने नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी सह-मालिक अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की रोहिणी अदालत में याचिका दायर की है, दोनों फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता ने पहला बयान दिया है और कहा, ‘मैं तो बस एक साझेदार (पार्टनर) हूं। मुझे कुछ नहीं पता।’ इस अग्निकांड मामले की आज कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में 23 लोगों की दम घुटने से और दो लोगों की जलने से मौत हो गई थी।
सीएम प्रमोद सावंत ने कही ये बात…

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हम टाइम टू टाइम एक्शन ले रहे है, 23 शवो को हैंड ओवर किया गया है। गोवा पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है, और भी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह की घटना आगे ना हो, इसलिए हमने आज मीटिंग बुलाई थी। लाइसेंस और सेफ्टी का पूरा ख्याल रखना है। जहां भी उल्लंघन दिखाई देगा वहां एक्शन लेंगे। जो भी बाहर के लेबर्स है उनकी पुलिस वेरिफिकेशन ज़रूरी होगी।

बिना लाइसेन्स के सभी क्लब और संस्थानों को बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए समिति बनाई गई है जो सभी क्लबों का निरीक्षण कर रही है। यह समिति 6 से 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी और उसके आधार पर कलेक्टर एक्शन लेंगे। अभी दो अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

दो साल से मिल रही थी चेतावनी, किसी ने नहीं सुनी

इस बारे में जो बातें पता चली हैं, उसमें कहा गया है कि, दो वर्षों तक विभागों को लगातार चेतावनी पत्र भेजे गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और नतीजा सामने है-एक दर्दनाक हादसा।

यह क्लब पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र यानी CRZ ज़ोन में बनाया गया था। सरकारी रिकॉर्ड साफ, ज़मीन सॉल्ट पैन और कृषि वेटलैंड था। जहां किसी भी तरह का व्यावसायिक निर्माण पूरी तरह बैन है।

इसके बावजूद-क्लब, रेस्टोरेंट, RCC G+1 बिल्डिंग, वॉटर प्लेटफॉर्म, डेक, दुकानें…सब कुछ बना डाला! वो भी न लाइसेंस, न CRZ क्लियरेंस।

पहली शिकायत: 18 दिसंबर 2023 को की गई थी। सबसे पहले शिकायतकर्ताओं ने साफ लिखा था-अवैध निर्माण, गंदा पानी नदी में छोड़ा जा रहा, पानी के अंदर बना डांस फ्लोर “गिरने की कगार पर है और इससे मानव जीवन को गंभीर जोखिम है।

दो साल पहले दी गई चेतावनी थी… और अब वही डर सच में तबाही बन गया।

पंचायत ने कागज़ पर कार्रवाई की लेकिन ज़मीन पर कुछ नहीं।

03.01.2024: निरीक्षण तय किया गया था।

17.01.2024: अवैध निर्माण की पुष्टि हुई थी।

15.02.2024: शो कॉज़ नोटिस दिया गया था।

13.03.2024: ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव दिया गया था।

मालिक को 15 दिन का समय, लेकिन हुआ क्या? मालिक ने कोई दस्तावेज़ नहीं दिए और अपील करके कार्रवाई टालता रहा, क्लब हर रोज़ चलता रहा… भीड़ बढ़ती रही, पार्टियां होती रहीं।

संबंधित समाचार

गोल्ड ETF और सिल्वर ETF क्या हैं? निवेशकों के लिए कितना फायदेमंद? किसमें निवेश है ज्यादा सही?

अगर आप स्थिरता चाहते हैं तो गोल्ड ETF में निवेश कर सकते हैं। अगर आप हाई रिटर्न और रिस्क ले सकते हैं तो सिल्वर...

ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा करनाल, ब्यूटी पार्लर और मकान पर फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग

करनाल में एक ब्यूटी पार्लर और मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img