सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

किरण राव से राशी खन्ना तक सेलेब्स ने रीमा कागती की ‘सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ पर लुटाया प्यार!

डायरेक्टर रीमा कागती की फिल्म ‘सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ अब थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है! इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचाने के बाद, अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। ये फिल्म मालेगांव के चार लड़कों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो छोटे शहर में रहकर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की जिद रखते हैं। फिल्म में सपनों, संघर्ष, जुनून और दोस्ती की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।रिलीज़ से पहले हुए स्पेशल स्क्रीनिंग में कई सेलेब्रिटीज़ ने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर इसकी दमदार कहानी, रीमा कागती के शानदार निर्देशन और जबरदस्त परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है!

किरण राव ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “ये लड़के वाकई सुपर हैं ♥️🥰इस शुक्रवार सिनेमाघरों में”

https://www.instagram.com/stories/raodyness/3575214475273907999/?igsh=MWwxNXM1ZGFvZWtpMA%3D%3D

राशी खन्ना ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा,
“सपनों, हौसले और अपने जुनून को पूरा करने की ताकत का जश्न है ये फिल्म! यह दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दिल में बसी रहती है। परफॉर्मेंस जबरदस्त हैं और निर्देशन काबिले-तारीफ!
बधाई हो टीम #SuperboysOfMalegaon! P.S. इस फिल्म को जरूर थिएटर में देखें!”

https://www.instagram.com/stories/raashiikhanna/3575567760535310725/

खुशी कपूर ने लिखा है, “मस्ट वॉच 🤍”

https://www.instagram.com/stories/khushikapoor/3575293704389150459/

वासन बाला ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “

https://www.instagram.com/stories/vasanbala/3575479123100817272/

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, 68वें BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और कई बड़े फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी ‘सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ को दुनियाभर में खूब तारीफें मिल रही हैं।फिल्म ने 2025 पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘यंग सिनेस्ट्स स्पेशल मेंशन’ भी अपने नाम किया, जिससे इसकी ग्लोबल पहचान और मजबूत हो गई है। ये फिल्म हर जगह अपनी खास छाप छोड़ रही है।

अमेज़न MGM स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले बनी ‘सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने किया है। वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई इस फ़िल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फ़िल्म 28 फरवरी को भारत, अमेरिका, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img