सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, किया जाएगा ऑपरेशन

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें चलने में दिक्कत की वजह से अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनके घुटनों का ऑपरेशन किया जाएगा। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें सिर्फ घुटनों की समस्या की वजह से अस्पताल लाया गया है।हालही में इस बात के लिए चर्चा में रहे थे कैप्टन अमरिंदर
दिसंबर में अमरिंदर उस वक्त काफी चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने बीजेपी के कामकाज की आलोचना की थी। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वह बीजेपी छोड़ने का मन बना रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। दरअसल दिसंबर में कैप्टन अमरिंदर ने कहा था कि बीजेपी अपने रवैये में सख्त लगती है, जबकि कांग्रेस पार्टी ज्यादा लचीली है और उसका नजरिया सलाह-मशविरे वाला है। अमरिंदर सिंह ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा था कि बीजेपी में उनसे सलाह नहीं ली जाती। पार्टी के सभी फैसले दिल्ली से होते हैं।

जब उनसे ये पूछा गया कि कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं क्या? तब उन्होंने कहा था कि जिस तरह से मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था, उससे वह अब भी आहत हैं। इसलिए कांग्रेस में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

इस दौरान अमरिंदर ने ये भी कहा था कि बीजेपी में जमीनी नेताओं से सलाह नहीं ली जाती और सारे फैसले दिल्ली ले लेता है। जबकि मेरे पास 60 साल का राजनीतिक अनुभव है। हालांकि इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि पीएम का पंजाब के लिए विशेष प्यार है और वह इस राज्य के लिए कुछ भी करेंगे।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img