फैक्ट्री-फिटेड, इंटेलिजेंट व्हीकल प्लेटफॉर्म, आईपल्स फोर्स मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की पूरी रेंज में उपलब्ध होगा
रीयल-टाइम जानकारी, प्रेडिक्टिव डायग्नोस्टिक्स और ड्राइवर को बेहतर आराम व सुरक्षा के माध्यम से गाडि़यों के चलाने के ढंग को बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया
डेस्कटॉप और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों के माध्यम से सुलभ, जो चलते-फिरते निर्बाध विजिबिलिटी और नियंत्रण प्रदान करता है
भारत, 6 अगस्त 2025 – प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनी और भारत की सबसे बड़ी वैन निर्माता कंपनी, फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने फोर्स आईपल्स नामक एक नई पीढ़ी के आधुनिक कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म वाहनों के संचालन और उनके पूरे जीवनकाल के प्रबंधन को बेहतर और आसान बनाता है। इसे इंटैंगल्स कंपनी के साथ मिलकर बनाया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा विश्लेषण में विशेषज्ञ है। फोर्स आईपल्स में आधुनिक एआई और प्रॉपरायटरी हाइब्रिड एनालिटिक्स का उपयोग किया गया है, जो वाहनों के प्रदर्शन को समझने और उनकी देखभाल को और भी प्रभावी बनाता है।
प्रोजेक्ट डिजीफोर्स के तहत एक प्रमुख पेशकश के रूप में, फोर्स आईपल्स केवल एक डिजिटल अपग्रेड नहीं है, बल्कि यह वाहन के प्रदर्शन, उसकी स्थिति और परिचालन व्यवहार को समझने और प्रबंधित करने में एक मूलभूत बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। यह प्लेटफॉर्म उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाहन डेटा को लगातार एकत्र और विश्लेषण करता है ताकि प्रेडिक्टिव जानकारी प्रदान की जा सके। इससे प्रदर्शन में कमी का जल्दी पता लगाया जा सकेगा और कंपोनेंट्स के खराब होने की पहले से पहचान की जा सकेगी।
पारंपरिक निगरानी समाधानों के विपरीत, फोर्स आईपल्स केवल असामान्यताओं की रिपोर्ट नहीं करता; यह उनके संदर्भ को समझता है। यह सिस्टम इंजन, पावरट्रेन, इलेक्ट्रिकल और थर्मल सिस्टम जैसे प्रमुख सब-सिस्टम में मूल कारण विश्लेषण करता है, जिससे सक्रिय हस्तक्षेप संभव होते हैं जो समस्याओं के बढ़ने और अनियोजित डाउनटाइम को रोकते हैं। सर्फेस-लेवल के लक्षणों और प्रणालीगत मुद्दों के बीच अंतर करने की इसकी क्षमता गाडि़यां चलाने वालों को सटीकता के साथ कार्य करने के लिए सशक्त बनाती है।
फोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक श्री प्रसन्न फिरोदिया ने कहा, “फोर्स मोटर्स में, हम ऐसी तकनीक में विश्वास करते हैं जो ग्राहकों को फायदा पहुंचाए। फोर्स आईपल्स का लॉन्च हमारा एक और प्रयास है, जिससे हम बेहतर और स्मार्ट वाहन समाधान दे सकें। यह सिर्फ एक तकनीक नहीं है, बल्कि हमारे ग्राहकों के व्यवसाय को आसान बनाने वाला साधन है। यह वाहनों के संचालन को पारदर्शी बनाता है, कार्यकुशलता बढ़ाता है और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इससे हमारे ग्राहक अपने वाहनों पर पूरा नियंत्रण रख सकते हैं। हमें यकीन है कि यह नई पहल हमारे ग्राहकों और साझेदारों को पसंद आएगी और हमें अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के वादे को पूरा करने में मदद करेगी।”
फोर्स आईपल्स एक सुरक्षित, क्लाउड-आधारित तकनीक पर बना है, जो मोबाइल और डेस्कटॉप पर वाहनों की लाइव और पुरानी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराता है। यह ड्राइवर के व्यवहार, ईंधन की बचत, सिस्टम की स्थिति और प्रदर्शन के आंकड़ों को एक जगह दिखाता है। इससे फ्लीट ऑपरेटर्स को समस्याओं का पता लगाने, बेहतर तरीके अपनाने और वाहनों की कुल लागत को कम करने में मदद मिलती है।
सुचारू संचालन के लिए, फोर्स मोटर्स ने पुणे मुख्यालय में एक खास इंटेलिजेंस कमांड सेंटर बनाया है। यहां विशेषज्ञों की टीम और डोमेन विशेषज्ञ वाहनों की दूर से निगरानी, अलर्ट प्रबंधन और समाधान प्रदान करते हैं। यह केंद्र 24/7 सहायता के साथ भारत के फ्लीट मैनेजमेंट को और मजबूत करता है। फोर्स आईपल्स अब फोर्स मोटर्स के 300 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क के जरिए उपलब्ध है, जहां फोर्स मोटर्स और इंटैंगल्स की संयुक्त सर्विस टीमें इसे लागू करने और समर्थन देने का काम करती हैं।
इंटैंगल्स के सीईओ अनूप पाटिल ने कहा, “फोर्स मोटर्स के साथ हमारा सहयोग उन लोगों तक शक्तिशाली तकनीक पहुंचाने का मौका है, जो रोज़मर्रा की चुनौतियों का सामना करते हैं। हमारा उद्देश्य फोर्स मोटर्स के उत्पादों को बेहतर डायग्नोस्टिक्स और प्रेडिक्टिव एआई के साथ और मज़बूत करना है। यह तकनीक वाहनों की पूरी जानकारी देती है, रखरखाव की योजना को बेहतर बनाती है और डेटा के आधार पर पूरे आत्मविश्वास के साथ फैसले लेने में मदद करती है। हम इस क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने और कनेक्टेड मोबिलिटी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए मिलकर काम करने को उत्साहित हैं।”
फोर्स आईपल्स अब फोर्स मोटर्स के सभी नए वाणिज्यिक वाहनों में एक मानक सुविधा होगी। इसे अधिकृत डीलरशिप के ज़रिए आफ्टरमार्केट समाधान के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा। अपने स्मार्ट एआई इंजन, लगातार सीखने की क्षमता और फोर्स मोटर्स की सेवा प्रणाली के साथ गहरे जुड़ाव के कारण, फोर्स आईपल्स आधुनिक फ्लीट ऑपरेटर्स की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है। यह स्मार्ट संचालन, सुरक्षित यात्राओं और भविष्य के लिए तैयार गतिशीलता प्रणाली के लिए एक डिजिटल आधार प्रदान करता है।




