सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल 12 मार्च 2025/ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा आज विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत किया गया। बजट प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाये गये इस बजट में ग़रीब ,युवाओं, अन्नदाता और नारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। ऊर्जा विभाग के लिए इस वर्ष 37 हजार 734 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 10 हजार 343 करोड़ रूपये अधिक है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।
मंत्री श्री तोमर ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के लिए 7132 करोड़ रूपये और अटल कृषि ज्योति योजना के लिए 13909 करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। आर.डी.एस.एस. योजना के लिए 2894 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। ट्रांसमिशन एवं वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए 774 करोड़ रूपये एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 5 एच.पी. पंपों तथा एक बत्ती कनेक्शन को नि:शुल्क बिजली देने के लिए 5299 करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है । उपरोक्त के अतिरिक्त विद्युत वितरण कंपनियों के सतत् लोन अंशपूंजी में परिवर्तित किए जाने हेतु राशि 5000 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

संबंधित समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शाह इससे पहले काठमांडू...

कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी देने की तैयारी में भारत, S-400 और अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स पर खास नजर

भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में बड़े रक्षा सौदों पर फैसला संभव है। S-400, BrahMos, अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के...

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

ताज़ा समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img