सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

2 बच्चों के पिता का साली पर आया दिल, प्रपोजल ठुकराने पर कर लिया किडनैप

सागर। एकतरफा प्यार में पागल जीजा ने मां के साथ जा रही अपनी ही साली का अपहरण कर लिया। मामला केसली थाना क्षेत्र का है। मां की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर तीन आरोपितों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से युवती को बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपित जीजा और उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सुबह पांच बजे किया किडनैप
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे युवती अपनी मां के साथ शौच को गई थी, जहां से लौटते समय उसके जीजा सत्यपाल राजपूत बोलेरो कार से वहां आया और अपने चार अन्य साथियों के साथ युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर भगा ले गया। युवती की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

दो बच्चों का पिता है आरोपी जीजा
पुलिस ने आरोपितों पर मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपित सत्यपाल राजपूत अपनी साली को पसंद करता था, जबकि उसकी पत्नी के दो बच्चे हैं, उससे शादी करना चाहता था।

साली को शादी का प्रस्ताव
उसने साली से शादी का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन साली ने जब उसे मना कर दिया तो आरोपित ने अपने साथियों के साथ उसके अपहरण की योजना बनाई और गुरुवार को उसे उठा ले गया।

इस तरह पुलिस ने पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली कि मोकला रोड गोशाला के पास कुछ लड़के एक लड़की को लेकर खड़े हैं। पुलिस तत्काल वहां पहुंची, जहां पुलिस ने 24 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर लिया। उसके साथ ही पुलिस ने अमित घोषी, अनूप उर्फ मुन्ना घोषी, रामकृष्ण उर्फ रामकेश आदिवासी को पकड़ लिया, जबकि आरोपित व उसका साथी ऊदल हरिजन मौके से भाग निकला। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो को जब्त कर लिया है। गाड़ी अमित घोषी के पास मिली।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img