सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

फतेहपुर: नशे में धुत दरोगा का वीडियो वायरल, कहा- ‘DIG मेरा क्या कर लेगा, बस ट्रांसफर और क्या’

वायरल वीडियो में दरोगा जी शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं और खुद को सबसे बड़ा अधिकारी बता रहे हैं। उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि डीआईजी ट्रांसफर करने से ज्यादा उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक दरोगा जी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दरोगा जी ऑन ड्यूटी वर्दी पहने हुए शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत दरोगा जी झाड़ियां के किनारे पड़े हुए हैं और खुद में ही कुछ बोल रहे हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति उनसे बातचीत करने की कोशिश करता है तो दरोगा जी पद का रौब दिखाने लगते हैं और कहते हैं कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस पर वीडियो बना रहा व्यक्ति भी सहमत हो जाता है और दरोगा जी को घर छोड़ने की पेशकश करता है, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिलता।

नशे में धुत दरोगा का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरल कर दिया और वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना गया। बताया जा रहा है दरोगा जी खखरेरू थाने में तैनात हैं, जिनका नाम रघुनाथ सिंह रजावत है।

डीआईजी को कहे अपशब्द
वायरल वीडियो में दरोगा जी शराब के नशे में डीआईजी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। गांव के लोगों ने नशेड़ी दरोगा को उठाकर डायल 112 की मदद से थाने भिजवाया। दरोगा जी वर्दी पहनकर उसकी मर्यादा को नशे की हालत में तार-तार करते हुए नजर आए। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होना लाजिमी है। वीडियो में उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उसके बाद सख्त कार्रवाई होना भी लगभग तय है।

खखरेरु थाना क्षेत्र में नहीं रुक रहे अपराध
एक तरफ खखरेरु थाना में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरी तरफ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के जिम्मेदार दरोगा जी शराब के नशे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को गाली बक रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि शराबी पुलिसकर्मियों से अपराध कम करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। दरोगा जी की रिपोर्ट ऊपर भेजी जा रही है। वहीं, इस मामले पर उच्च अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img