सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

डाक विभाग ने डिजिपिन पहल को मजबूत करने के लिए एसरी इंडिया से समझौता किया

डाक विभाग ने भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) सॉफ्टवेयर एवं सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली एसरी इंडिया टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड (एसरी इंडिया) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

इस समझौते के तहत डाक विभाग अपने डिजिपिन पोर्टल के लिए एसरी इंडिया के हाई रिजोल्यूशन इमेजरी और स्ट्रीट बेसमैप का उपयोग कर सकेगा। इस गठबंधन से डिजिपिन का एसरी इंडिया के लिविंग एटलस पोर्टल के साथ एकीकरण भी सुगम होगा जिससे यह विभाग अधिक बड़े जीआईएस समुदाय तक पहुंच स्थापित कर सकेगा। इसके अलावा, एसरी इंडिया डिजिपिन के लिए अपनी सेवाओं के निर्बाध एकीकरण के लिए डाक विभाग को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगी।

इस समझौते का उद्देश्य डिजिपिन के विकास एवं क्रियान्वयन में सहयोग के लिए एसरी इंडिया के मैपिंग सॉल्यूशंस का उपयोग करना है जिससे डिजिपिन प्रणाली अधिक दुरुस्त और नागरिकों के अनुकूल बन सके।

इस समझौता ज्ञापन पर डाक विभाग और एसरी इंडिया के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली के डाक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर डाक विभाग के सदस्य (परिचालन) श्री हरप्रीत सिंह ने कहा, एसरी इंडिया के साथ यह गठबंधन डिजिपिन पहल के विजन को मूर्त रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एसरी इंडिया के जबरदस्त नक्शों और जियोस्पैटियल टेक्नोलॉजी के साथ डिजिपिन सटीक ढंग से पहुंच के साथ नागरिकों और सरकारी सेवाओं को सशक्त करेगा।

एसरी इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री अगेन्द्र कुमार ने कहा, हमें इस ऐतिहासिक पहल को लेकर डाक विभाग के साथ गठबंधन करते हुए गर्व है। एसरी इंडिया की जीआईएस विशेषज्ञता और उन्नत मैपिंग सॉल्यूशंस डिजिपिन को एक जबरदस्त डिजिटल निवारण प्रणाली बनने और विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता को गति देने एवं भारत के व्यापक डिजिटल परिवर्तन में सहयोग करने में सहयोग करेगा।

यह समझौता डिजिपिन पहल को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। देशभर में डाक विभाग के व्यापक नेटवर्क के साथ एसरी इंडिया की उन्नत मैपिंग क्षमताओं को एकीकृत कर डिजिपिन कहीं अधिक सटीक, पहुंच योग्य और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनेगा जिससे प्रभावी तरीकों से सेवाओं की डिलिवरी सुगम होगी और नागरिकों की सहभागिता बढ़ेगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img