सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया भगवान कृष्ण के संदेश का जिक्र, जानें क्या बोले

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई उस संदेश से प्रेरित थी जिसमें भगवान कृष्ण ने पांडवों को कहा था कि युद्ध प्रतिशोध या महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि धर्म के शासन की स्थापना के लिए लड़ा जाना चाहिए। दरअसल, राजनाथ सिंह हरियाणा े कुरुक्षेत्र में आयोजित 10वें इंटरनेशनल गीता महोत्सव 2025 में शामिल हुए और वहां लोगों को संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “भगवान कृष्ण ने अर्जुन को यह भी सीख दी कि जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है वह कभी नहीं डरता।क्या बोले राजनाथ सिंह?
रक्षा मंत्री ने कहा, “भगवान कृष्ण ने पांडवों को भी यही समझाया था कि युद्ध प्रतिशोध या महत्वाकांक्षा के लिए नहीं बल्कि धार्मिक शासन की स्थापना के लिए लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, हमने भगवान कृष्ण के संदेश का पालन किया। और इस अभियान ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत न तो आतंकवाद के खिलाफ चुप रहेगा और न ही किसी भी परिस्थिति में कमजोर पड़ेगा। श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को समझाया था कि धर्म केवल उपदेशों से ही नहीं बचता; यह कर्मों से सुरक्षित रहता है, और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वह धर्म-आधारित कर्म था जिसे हमने अपनाया।”

भारत ‘गीता’ की धरती है- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा- “पहलगाम गए बेगुनाह टूरिस्ट से उनका धर्म पूछकर उन्हें मार दिया गया। आतंकवादियों और उनके समर्थकों को यकीन था कि भारत की शराफ़त ही उसकी कमज़ोरी है। लेकिन वे भूल गए कि भारत ‘गीता’ की धरती है…भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए उन लोगों को करारा जवाब दिया जो हमारी मिलीभगत को कमज़ोरी समझते थे, जिसे वे आज तक नहीं भूले हैं। हमने दुनिया को दिखा दिया कि भारत जंग नहीं चाहता, लेकिन अगर मजबूर किया जाए, तो भारत लड़ाई से पीछे नहीं हटता और करारा जवाब देता है…हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भगवान कृष्ण के संदेश का पालन किया।”

राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ कोई सैन्य अभियान नहीं था। ये भारत के आत्म-प्रतिबद्धता, आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास का ऐलान था। उन्होंने कहा- “पहलगाम की घटना भारत के शांतिप्रिय स्वभाव को चुनौती दे रही थी। आतंकी और उनके आकाओं ने ये मान लिया था कि भारत का शिष्टाचार उसकी कमजोरी है। भारत गीता का देश है, जहां करुणा है और युद्ध के मैदान पर ‘धर्म’ की रक्षा करने की प्रेरणा भी है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img