सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

संविधान से खिलवाड़ कर मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी मौन क्यों?: चुग”

गांधी परिवार की चाटुकारिता में डूबे डी.के शिवकुमार और जयराम रमेश: चुग”

चंडीगढ़/दिल्ली, 25 मार्च 2025

कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने खुलेआम घोषणा की है कि कांग्रेस मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में आरक्षण देने के लिए संविधान तक में संशोधन करेगी। एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा संविधान में बदलाव की ऐसी बात कहना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे नेता को तत्काल उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया जाएगा या नहीं?

चुग ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के महापरिक्रमावादी नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा में भाजपा नेताओं के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का नोटिस देकर शिवकुमार के बयान का बचाव करने की शर्मनाक कोशिश की है। पहले डीके शिवकुमार गांधी परिवार को खुश करने के लिए संविधान बदलने तक की बात करते हैं, फिर उन्हीं को बचाने के लिए जयराम रमेश सामने आ जाते हैं। कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की चाटुकारिता के अलावा और कोई सिद्धांत नहीं बचा है।

चुग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी, जिन्होंने मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद में पलट दिया था। यही तुष्टिकरण बाद में मनमोहन सिंह के उस बयान में भी झलका, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस नेता बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो और संविधान की प्रति जेब में लेकर घूमने का दिखावा करते हैं, लेकिन सत्ता के लालच में संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आते।

तरूण चुग ने यह भी आरोप लगाया कि हिंदुओं के प्रति कांग्रेस की नीति हमेशा से भेदभावपूर्ण रही है, और इसमें भविष्य में भी कोई परिवर्तन नहीं होगा उन्होंने कहा की केवल कर्नाटक ही नहीं, बल्कि तेलंगाना में भी कांग्रेस सरकार मुस्लिमों को आरक्षण सूची में डालकर चुपचाप पिछला दरवाजा खोलकर आरक्षण दे रही है। राहुल गांधी, जो स्वयं को संविधान के रक्षक बताते हैं, इस गंभीर मामले पर अब मौन क्यों हैं? चुग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। यही वह पार्टी है जिसने धार्मिक आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार किया और फिर विभाजन के बाद भी धार्मिक तुष्टिकरण पर देश चलाने का कुप्रयास कर रही है, मुस्लिम आरक्षण के माध्यम से एससी एसटी एवं ओबीसी भाइयों के आरक्षण एवं संसाधनों को कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन मुस्लिमो को देना चाहती है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img