सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ICC रैंकिंग में विराट कोहली ने लगाई छलांग, रोहित शर्मा की बादशाहत पर मंडराया खतरा, गिल को नुकसान

भारत बनाम साउथ अफ्रीका ODI सीरीज के बीच ICC की ओर से बड़ा ऐलान हुआ है। ICC ने ताजा ODI रैंकिंग जारी कर दी है। ODI रैंकिंग में विराट कोहली को जबरदस्त फायदा हुआ है।

ICC ODI Ranking: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही ODI सीरीज के बीच ICC ने बड़ा ऐलान किया है। ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ICC ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर शीर्ष स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI में कोहली ने 120 गेंदों में दमदार 135 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसके बाद उनकी ODI रैंकिंग में बड़ी छलांग देखने को मिली है।

रोहित शर्मा की नंबर-1 कुर्सी पर खतरा
ताजा ICC रैंकिंग के मुताबिक कोहली अब ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 751 अंक हो गई है और वे अब शीर्ष पर मौजूद रोहित शर्मा से मात्र 32 पॉइंट पीछे हैं। इससे कोहली के फिर से दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। रोहित और विराट के बीच अब सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं। ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं जबकि तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का कब्जा है।

शुभमन गिल को हुआ नुकसान
याद दिला दें कि कोहली ने पिछले दशक के अंत में लगातार तीन सालों से अधिक समय तक नंबर-1 का ताज अपने पास रखा था। हालांकि अप्रैल 2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम ने उन्हें पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया था। टॉप-10 ODI बल्लेबाजों में रोहित और विराट के अलावा भारत के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं। हालांकि, गिल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। छठे नंबर से लेकर 10वें नंबर तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कुलदीप ने लगाई एक स्थान की छलांग
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी लगातार शानदार गेंदबाजी टीम को मजबूती प्रदान कर रही है। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह अब 7वें नंबर पर खिसक गए हैं। राशिद खान नंबर-1 ODI गेंदबाज बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर और तीसरे नंबर पर केशव महाराज का कब्जा है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img