सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा विभाग को विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

व्यापक समीक्षा बैठक के दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया

चंडीगढ़, 12 मार्च

पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी) की व्यापक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता, कुशलता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक का उद्देश्य चल रही परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करना, कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों का समाधान निकालना और गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रक्रियाओं को सुचारू बनाना था।

विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता के महत्व पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि प्रत्येक बुनियादी ढांचा परियोजना पंजाब के लोगों की उम्मीदों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों द्वारा विभाग पर किए गए विश्वास को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि ये परियोजनाएं पूरी ईमानदारी, समर्पण और गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक मजबूत निगरानी प्रणाली लागू करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता और समयबद्धता के आवश्यक मानकों को पूरा करें। उन्होंने विभागीय कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए नवीन समाधान और तकनीकी प्रगति अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस दौरान इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह ने लोक निर्माण मंत्री को सभी चल रही परियोजनाओं को समय पर और पारदर्शी ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य इंजीनियर आर.एस. बैस और मुख्य वास्तुकार तरुण गर्ग ने भी राज्य में सतत विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। बैठक के दौरान सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मनजीत सिंह और पवन कुमार ने विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें वर्तमान में आ रही चुनौतियों और अब तक की गई उपलब्धियों को दर्शाया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़कों की मरम्मत और निर्माण से लेकर सार्वजनिक भवनों की परियोजनाओं तक की स्थिति पर अपडेट साझा किए।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बैठक का समापन किया। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों से समावेशी विकास के दृष्टिकोण के साथ कार्य करने और अपनी कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img