सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दुबई में व्यापारिक बैठकों के आयोजन में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कहा- ये है ‘विकास यात्रा की एक मजबूत नींव’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुबई दौरे के दौरान कई व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य के आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के मुद्दे पर खासा जोर डाला है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 से 15 जुलाई के दौरान अपने दुबई प्रवास के दौरान विभिन्न व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री ने दुबई से एक विशेष संदेश जारी कर इस यात्रा को ‘विकास यात्रा की एक मजबूत नींव’ बताया है।पीएम मोदी ने दुबई के सामर्थ्य को पहचाना- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘मेरे दुबई प्रवास के दौरान अनेक व्यापारिक बैठकों का आयोजन हुआ। मैं यहां के निवेशकों, भारतीय समुदाय के नागरिकों, सरकार के अधिकारियों और भारत के महावाणिज्य दूत का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई की सामर्थ्य को पहचाना है और 2015 से ही उन्होंने इस शहर को वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार बनाने की दिशा में कार्य किया है।’

आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के लिए बने मजबूत आधार
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई के माध्यम से विश्व में व्यापार के एक नए द्वार को खोलने का काम किया है।’ सीएम ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इस ‘विकास यात्रा’ को इस भावना के साथ डिजाइन किया गया है कि यह राज्य के आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के लिए एक मजबूत आधार बने।

वैश्विक व्यापार केंद्र को लेकर बनी सहमति
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस दौरे के दौरान दुबई स्थित डीपी वर्ल्ड, जाएफजा (जेबेल अली फ्री जोन), भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के साथ कई रणनीतिक बैठकों का आयोजन हुआ, जिसमें भारत मार्ट जैसे महत्वाकांक्षी वैश्विक व्यापार केंद्र को लेकर सहमति भी बनी।

संबंधित समाचार

पिक-अप वैन से मिले विस्फोटकों से भरे 100 से ज्यादा बक्से, तरबूज की खेप के नीचे छिपाए गए थे

पिक-अप वैन से मिले विस्फोटकों से भरे 100 से ज्यादा बक्से, तरबूज की खेप के नीचे छिपाए गए थेकेरल के पालक्काड जिले से बेहद...

T20 World Cup 2026 में भारत की सलामी जोड़ी लॉक, 14 साल बाद दोहराया जाएगा ICC टूर्नामेंट में इतिहास

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेलेगी। इस बीच करीब 14 साल बाद इतिहास दोहराये जाने की...

सुपरस्टार का बेटा, कर्ज चुकाने के लिए छोड़ी पढ़ाई, सेट पर बनाई चाय, अब 6 ब्रैंड का है मालिक, कहलाता है विश्व सुंदरी का...

सिनेमा की दुनिया हर किसी पर मेहरबान नहीं रहती, फिर चाहे वो सुपरस्टार के ही बच्चे क्यों न हों। एक स्टारकिड ऐसा था जो...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img