सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि परिवार परंपरा में मां द्वारा अपने बच्चों को पुष्पित, पोषित करने में प्राप्त आनंद का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से जो आनंद प्राप्त हो रहा है, वह वर्णनातीत है, यह जीवन भर याद रहने वाली अनुभूति है। जैसे परिवार में सदस्यों का सभी संसाधनों पर अधिकार होता है, उसी प्रकार राज्य सरकार के सभी संसाधनों पर समाज के कमजोर से कमजोर तबके का अधिकार है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से उनकी प्रतिभा निखरेगी, जिससे प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री यादव प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए 224 करोड़ की राशि अंतरित करने के लिए प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में राशि अंतरित की।

मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई जा रही 25-25 हजार रुपए राशि का उपयोग लैपटॉप क्रय में ही किया जाए। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार, अपनी इच्छानुसार स्थान से लैपटॉप लें और लैपटॉप खरीदने की रसीद अपनी शाला में आवश्यक रूप से जमा कराएं।

मुख्यमंत्री यादव ने दीप प्रज्ज्वलित तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री यादव को पौध भेंट कर उनका स्वागत किया गया। विद्यार्थियों में आगे बढ़ने के और नवाचार करने के लिए आत्मविश्वास विकसित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते हुए कहा कि यह सब उनकी सोच के परिणाम स्वरुप ही संभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री यादव ने इसराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि अपने आसपास विद्यमान चुनौतियों का सामना करने के लिए वर्तमान परिस्थितियों में अद्यतन तकनीक के साथ चलना आवश्यक है। अपने देश के हितों की सुरक्षा और जन-जन के कल्याण के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व का विशालतम और श्रेष्ठतम लोकतंत्र भारत है। यह लोकतांत्रिक गणतंत्र लंबे संघर्ष के परिणाम स्वरूप स्थापित हुआ है। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, चंद्रशेखर आजाद, शहीदे आजम भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन यह बताता है कि मेधावी होने के साथ-साथ देशभक्त होना जरूरी है। नेताजी ने अपनी मेधा के बल पर भारतीय प्रतिभा की प्रावीणयता को संपूर्ण विश्व में स्थापित किया और भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ाया। विद्यार्थी अपनी मेधा, प्रतिभा के साथ-साथ देश के सामने विद्यमान चुनौतियां और देश की जरूरत का भी ध्यान रखें और देश भक्ति के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर हों।

मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों के पाँच गुणों को दर्शाने वाले श्लोक ‘काक चेष्टा, बको ध्यानं, स्वान निद्रा तथैव च। अल्पहारी, गृहत्यागी विद्यार्थी पंच लक्ष्णं ॥’ का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा, लक्ष्य के प्रति ध्यान, सतर्कता, स्फूर्ति और मोह रहित रहते हुए अपने उद्देश्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विद्यार्थियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी व्यवसाय के लोगों में होने चाहिए। मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसका आदर्श हैं, उनका अनुसरण करते हुए सभी, समय का सद्पयोग करे अपनी, अपने परिवार, समाज और देश की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रतिभावान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस क्रम में नरसिंहपुर की कुमारी गीता लोधी, भोपाल के प्रशांत राजपूत, मुरैना की कुमारी स्नेहा त्यागी, राजगढ़ के जयंत यादव, दमोह हटा की कुमारी मोनिका साहू, सिवनी की कुमार एलिहा नाज़, राजगढ़ की कुमारी ज्योति प्रजापति, भोपाल के श्री पुष्पेन्द्र राजपूत से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ विद्यार्थियों ने समूह चित्र भी लिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री यादव के लिए शिक्षा का राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना, उनकी संवेदनशीलता दर्शाता है। उनके निर्देश पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को ई-स्कूटी के बाद अब लैपटॉप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम के आधार पर ही यह उपलब्धि अर्जित की है। गर्व का विषय है कि लैपटॉप प्राप्त करने वालों में निजी स्कूलों की तुलना में शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, साथ ही बालकों की तुलना में बालिकाओं की संख्या भी अधिक है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि समाज के निर्माण और देश के भविष्य के निर्धारण में स्कूल शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को लैपटॉप प्राप्त होने से आगामी शिक्षा में उन्हें सरलता होगी, वे अद्यतन तकनीक के साथ-साथ कौशल उन्नयन की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। सचिव स्कूल शिक्षा श्री संजय गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके बैंक खातों में 25-25 हजार रूपए की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए अंतरित की गई है। ये विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

MNS नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख ने मारी तेज़ रफ्तार से टक्कर, कार क्षतिग्रस्त – जांच में जुटी पुलिस

मुंबई, 7 जुलाई 2025:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख एक सड़क हादसे में फंसते नजर आ रहे...

महेंद्र सिंह धोनी का 44वां जन्मदिन: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में एक की शानदार यात्रा

7 जुलाई 2025 | रांची / नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और चहेते कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज 44 वर्ष के...

26/11 हमले का चेहरा तहव्वुर हुसैन राणा बोला – पाकिस्तान में रची गई थी पूरी साजिश, ISI से थे सीधे संपर्क

मुंबई26/11 मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ में कई चौंकाने...

ताज़ा समाचार

अजय यादव हत्याकांड पर सियासी तकरार: अमित मालवीय ने तेजस्वी यादव और RJD पर साधा निशाना

मोतिहारी/पटना, बिहार के मोतिहारी में अजय यादव मर्डर केस को...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img