सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर किया जाएगा विशेष फोकस, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापरक शिक्षा – नायब सिंह सैनी

हरियाणा बनेगा वैश्विक शिक्षा का केंद्र, युवाओं को मिलेगा एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण

सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को पूर्ण रूप से किया जाए लागू- मुख्यमंत्रीबच्चों को शोध करने के लिए मार्गदर्शन व बजट मुहैया करवाने के लिए शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय मिलकर बनाएं रूपरेखा- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

चंडीगढ़, 5 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और शिक्षा क्षेत्र में किए जाने वाले सुधारों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा, जिससे प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इसके लिए सभी कुलपतियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र में संकल्प लिया है कि हम भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे, इसके लिए भी जल्द से जल्द रूपरेखा तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि सरकार हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बना सकें, जहां एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

बागवानी विश्वविद्यालय फल एवं सब्जियों के शोध की दिशा में करें कार्य

श्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाला समय बागवानी फसलों का है और परंपरागत खेती की बजाय फसल विविधीकरण को अपनाने के लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दिशा में बागवानी विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा सकता है। गन्नौर में बन रही इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट के पहले चरण का जल्द उद्घाटन किया जाएगा, जिससे बागवानी किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। फल एवं सब्जियों का निर्यात होने से उनकी आय में वृद्धि होगी। इसलिए बागवानी विश्वविद्यालय हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार वहां पैदा होने वाली फल एवं सब्जियों के शोध की दिशा में कार्य करे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को खेलों में पारंगत बनाने के लिए हर जिले में स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की दिशा में योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में भी खेलों के लिए उपयुक्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक-2036 के लिए हरियाणा के युवाओं को अभी से प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे प्रदेश व देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकें।

संबंधित समाचार

ईरानी ब्रिगेडियर का दावा, “अमेरिका के साथ समुद्र, वायु और अंतरिक्ष में हो रहा भीषण युद्ध”

इजरायल और अमेरिका को ईरान के साथ भीषण युद्ध लड़ना पड़ रहा है। ईरानी ब्रिग्रेडियर ने कहा है कि समुद्र से लेकर वायु और...

अमेरिकी नेवी ईरान पर हमले के लिए नहीं कर रही भारत के बंदरगाहों का इस्तेमाल, विदेश मंत्रालय ने ऐसे सभी दावों को किया खारिज

US Iran war: ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजरायल के युद्ध के बीच भारत की तरफ से साफ किया गया है कि अमेरिका की...

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 उम्मीदवारों में 3 सवर्ण चेहरों को दी जगह

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के चेहरों को जगह दी है।...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img