सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सोनिया और राहुल गांधी पर चार्जशीट के विरोध में सड़कों पर उतरी हरियाणा कांग्रेस

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौ. उदयभान, सभी कार्यकारी अध्यक्षों, सांसदों और विधायकों ने दी गिरफ्तारी

चंडीगढ़, 17 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में वीरवार को हरियाणा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी पर चार्जशीट के खिलाफ हजारों की तादाद में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पार्टी के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, सभी कार्यकारी अध्यक्ष, जितेंद्र भारद्वाज,सुरेश गुप्ता,रामकिशन गुज्जर, सांसद दीपेंद्र,सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना,जय प्रकाश और लगभग सभी विधायक पूर्व विधायक सभी आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष मौजूद रहे। सभी ने राजनीतिक द्वेष के चलते जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस बल प्रयोग किया और बेरिकेड लगाकर ईडी दफ्तर घेराव करने से पहले रोका और पुलिस द्वारा रास्ते मे गिरफ्तार कर लिया गया और कई घंटे थाने में रोका गया। कांग्रेस के नेताओ ने थाने में भी जमकर प्रदर्शन किया। और बाद में छोड़ दिया गया।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्वतंत्र एजेंसियां और न्याय व्यवस्था लोकतंत्र का आधार हैं। अगर इनका इस्तेमाल राजनीतिक दुर्भावना से किया जाएगा तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद घातक साबित होगा। कांग्रेस नेतृत्व पर की जा रही कार्यवाही बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। नेशनल हेराल्ड के केस को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बदल दिया गया है और 10 साल बाद चार्जशीट पेश की गई है। जबकि यह नो प्रॉफिट, नो लॉस ट्रस्ट है। यह हमारे शीर्ष नेताओं के खिलाफ एक राजनीतिक प्रतिशोध है। जिसके विरोध में सारे देश मे कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है।
हम इसकी लड़ाई सड़कों पर, कोर्ट में और संसद में लड़ेंगे।

चौधरी उदयभान ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। इस बार राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से दूर रखा और आने वाले समय में सत्ता से भी बेदखल करेगी। यही वजह है कि बीजेपी अपने सामने खड़ी इस सबसे मजबूत चुनौती को खत्म करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस और गांधी परिवार का इतिहास संघर्ष से भरा पड़ा है। जो पार्टी अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी, वह बीजेपी के सामने भी नहीं झुकेगी। आखिरकार जीत सत्य की होगी और सत्य की शक्ति कांग्रेस के साथ है।अशोक अरोड़ा, रघुबीर कादयान, आफताब अहमद, गीता भुक्कल,आदित्य सुरजेवाला, शकुंतला खटक, इंदुराज नरवाल, शीशपाल केहरवाला, पूजा मुलाना, बलराम दांगी, मंजू चौधरी, विकास सहारण, राकेश कंबोज, रघुवीर तेवतिया, अर्जुन सिंह, सुधा भारद्वाज, मनोज बागड़ी, देवेंद्र हंस, चंद्र प्रकाश जांगड़ा, नरेश सेलवाल, राव दान सिंह, रमन त्यागी, मनदीप चठा, रेनू बाला, शैली चौधरी, बलवान दौलतपुरिया, कुलदीप वत्स, दिव्यांशु बुद्धिराजा, बलबीर वाल्मीकि,अमित सिहाग, सुल्तान जड़ौला, जस्सी पेटवाड़,सुभाष गांगोली, रामकरण काला, रोहित नागर,पूनम चौहान चाँदवीर हुड्डा आदि हज़ारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया और गिरफ्तारी दी।

संबंधित समाचार

कोहरे के कारण दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 7-8 घंटे देरी से चल रही, यहां देखें गाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में कोहरे के कारण ट्रेन के पहिए थम गए हैं। दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई...

Gold Price: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का रेट, कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

मंगलवार को दोपहर 12.07 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव 5.08 प्रतिशत की जोरदार तेजी के...

ईरान के राष्ट्रपति ने दिया बातचीत का संकेत, अमेरिकी रुख पर सस्पेंस बरकरार

ईरान ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका के साथ उसकी वार्ता हो सकती है। वार्ता से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img