सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दिल्ली के निर्माण कार्यों को लेकर नियमों में बदलाव, अमित शाह बोले- पुलिस से नहीं लेनी होगी परमिशन।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही जनता के हित में फैसलों का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ दिल्ली को क्राइम फ्री बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। वहीं दूसरी ओर आमलोगों को राहत देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कंस्ट्रक्शन वर्क को लेकर निर्देश दिया है। बता दें कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्‍ली के गृह मंत्री आशीष सूद के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान दिल्‍ली में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन को लेकर चर्चा की गई। दिल्ली को क्राइम फ्री बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। वहीं इस दौरान अमित शाह ने दिल्ली में कंस्‍ट्रक्‍शन वर्क को लेकर भी बड़ा फैसला लिया।

दिल्‍ली में कंस्‍ट्रक्‍शन वर्क को लेकर निर्देश:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली में कंस्‍ट्रक्‍शन वर्क को लेकर निर्देश दिया है कि अब दिल्ली वालों को घर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से परमिशन नहीं लेनी होगी। बता दें कि दिल्‍लीवालों को घर बनाने के लिए कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है, जिनमें से एक पुलिस से परमिशन लेना भी है। घर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से परमिशन लेना जरूरी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये प्रावधान रखा गया था। वहीं अब इस प्रावधान को समाप्त करने का फैसला लिया गया है। इससे बड़ी संख्या में दिल्ली के लोगों को फायदा होगा।

यमुना की सफाई को लेकर जल्द होगी बैठक:
वहीं दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हुई बैठक के बाद कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह जल्द सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान यमुना सफाई को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जा सकता है और यमुना रिवर फ्रंट बनाने को लेकर चर्चा की जा सकती है। हालांकि अभी तक बैठक का समय तय नहीं हुआ है

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img