सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दाऊद का समधी भी है शुभमन का मुरीद, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी थी गिल से सीखने की सलाह

चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत के हीरो भले ही विराट कोहली रहे हों, लेकिन इस जीत की नींव रखने का काम युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने किया. गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद खेल को संभाला और 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी की बदौलत आगे आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव कम हुआ और एक संभला हुआ मैच उनको हाथों में मिला. शुभमन को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के तौर पर देखा जाता है और उनकी शानदार बल्लेबाजी के कायल तो पाकिस्तानी भी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट के हीरो माने जाने वाले पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भी साल भर पहले शुभमन गिल को लेकर ऐसी ही भविष्यवाणी की थी. एक टीवी शो के दौरान मियांदाद ने कहा था, “वो (शुभमन) ऐसे खेल रहा है, जैसे मंझा हुआ है. मैं भी जब आया था तब ऐसा ही था. ये कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल करता है. जो बच्चे सुन रहे हैं और देख रहे हैं, उन्हें भारत के इन खिलाड़ियों को जरूर देखना चाहिए.”

जावेद मियांदाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं और वो भारत के मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम के समधि भी हैं. जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद की शादी साल 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बेटी महरुख के साथ हुई थी. ये शादी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामों के बीच दुबई में हुई थी. दावे किए जाते हैं कि न सिर्फ दाऊद ने अपनी बेटी की शादी पाकिस्तान में की है, बल्कि वो खुद भी पाकिस्तान की पनाह में है.

1993 मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद को लेकर दावा किया जाता है कि वो पाकिस्तान के मशहूर शहर कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है. ये इलाका पाकिस्तान के पॉश इलाकों में से एक है. हालांकि पाकिस्तान इन दावों को खारिज करता रहा है.

मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट और 233 वनडे मुकाबले खेले हैं. दो दशकों तक पाकिस्तान के लिए खेलने वाले मियांदाद ने टेस्ट मैच में 23 शतकों के बूते 8832 रन ठोके हैं. वहीं वनडे में भी मियांदाद के नाम 8 शतक और 7381 रन दर्ज हैं. इस दौरान वो पाकिस्तान टीम के कप्तान भी रहे और रिटायर होने के बाद टीम के कोच भी बने.

चैंपियंस ट्रॉफी के ऐलान के बाद से ही क्रिकेट प्रेमियों को भारत बनाम पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंतजार था. रविवार को उस रोमांचक मुकाबले को भारत ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन का लक्ष्य दिया और भारत ने बड़ी आसानी से 43वें ओवर में इसे हासिल भी कर लिया. 6 विकेट से मिली इस बड़ी जीत में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा, जिन्होंने 111 गेंद में 100 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने भी 67 गेंदों में 56 रन की पारी खेली.

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img