सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ब्राह्मण बेटियों पर बयान के चलते IAS संतोष वर्मा पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के लिये केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी MP सरकार

आईएएस संतोष वर्मा को बिना विभाग के अटैचमेंट जीएडी में अटैच कर दिया गया है। अब राज्य सरकार केंद्र के पास उन्हें बर्खाश्त करने का प्रस्ताव भेजेगी।ब्राह्मण बेटियों पर आपत्ति जनक बयान देने वाले आईएएस संतोष वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले उनसे इस बयान को लेकर जवाब मांगा गया था, लेकिन ब्राह्मण संगठनों के एकजुट होने पर अब सख्त कार्रवाई की गई है। शासन ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए वर्मा को उनके वर्तमान पद उप सचिव कृषि विभाग सहित तमाम प्रभार से हटा दिया है। उन्हें बिना किसी पद या प्रभार के जीएडी पूल में अटैच किया गया है। जिसका अर्थ है कि उन्हें बिना विभाग और बिना कार्य के रखा जाएगा।
अब मध्य प्रदेश सरकार आईएएस वर्मा की बर्खास्तगी के लिये केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। सीएम मोहन यादव ने कठोर निर्णय लेते हुए जीएडी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

फर्जी कागजों के दम पर लिया प्रमोशन
गुरुवार को 65 ब्राह्मण संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो 14 नवम्बर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इसके बाद उनके खिलाफ एक्शन हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लिये गये निर्णय के मुताबिक संतोष वर्मा ने राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिये पदोन्नति फर्जी और जाली आदेश तैयार कर ली है। जिसके विभिन्न न्यायालय में आपराधिक प्रकरण लंबित है। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के आधार पर ली गई आईएएस की पदोन्नति गलत है इसलिए आईएएस से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केन्द्र शासन को भेजा किया जा रहा है।

अंतिम स्तर पर है विभागीय जांच
संतोष वर्मा के विरूद्ध जाली और फर्जी दस्तावेज के आधार पर संनिष्ठा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के आरोप के लिये विभागीय जांच अंतिम स्तर पर है। वर्तमान प्रकरण में संतोष वर्मा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का प्रस्तुत जबाव संतोषजनक नहीं है और लगातार उनके द्वारा मर्यादा विहीन वक्तव्य जारी किये जा रहे हैं, इसलिए विभाग में उन्हें चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया है।

ब्राह्मण संगठनों ने कार्रवाई का स्वागत किया
गौरतलब है एक के बाद एक विवादास्पद बयानों के चलते संतोष वर्मा के बर्खास्तगी की मांग ब्राह्मण संगठन उठा रहे थे। बीते 14 दिनों से संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे थे। संतोष वर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त कदम का स्वागत करते हुए ब्राह्मण संघ के वीरेंद्र शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री ने समाज और महिला हित में बड़ा निर्णय लिया है।

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार

Jindal Steel and IIT Hyderabad Explore the Future of Steel Solutions at Bridge Technology Forum

Jindal Steel and IIT Hyderabad Explore the Future of Steel Solutions at Bridge Technology Forum

Jindal Panther Beat Team X 10–7½ in the Opening Match of the Sunjay Kapur Memorial Cup

Jindal panther beat team x in sanjay Kapur memorial polo cup

विमल एरियन अचीवर्स ने जिंदल पैंथर को 9–6 से हराकर जीता जिंदल पैंथर कप

फाइनल में अचीवर्स की शानदार जीत; जिंदल पैंथर की ओर से नवीन जिंदल और गौरव सहगल ने किए गोल

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img